लाइव न्यूज़ :

Mundka fire: आग में कई जिंदगियां और इमारतें हुईं खाक, 15 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी, ताजा तस्वीरों में दिखा भयानक मंजर

By अनिल शर्मा | Updated: May 14, 2022 08:27 IST

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआग शुक्रवार शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर लगीइमारत चार मंजिला थी जिसमें दफ्तरों के लिए जगह मुहैया कराया जाता थाहादसे में 27 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 12 लोग अस्पताल में भर्ती हैं

नयी दिल्लीःदिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास चार मंजिला इमारत में लगी आग की ताजा तस्वीरें सामने आईं है। ये तस्वीरें तबाही के मंजर को बयां कर रही हैं। घटना को 15 घंटे गुजर चुके हैं लेकिन अभी भी बचाव अभियान जारी है। शुक्रवार शाम 4 बजकर 40 मिनट पर लगी आग में 27 जिंदगियां जलकर खाक हो गईं। 12 लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। 

आग के भयावह होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दमकल विभाग को अभियान के लिए 30 गाड़ियों और  100 बचाव कर्मियों को लगाना पड़ा जिसके बाद आग की लपटों पर काबू पाने में 6 घंटे से ज्यादा के वक्त लग गए। आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का कार्यालय था। कहा जा रहा है कि इमारत में कंपनियों को ऑफिस स्पेस मुहैया कराया जाता था। जब आग लगी तो पहली मंजिल पर राउटर निर्माता कंपनी में उसके 50 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, वहीं 27 लोगों के जले हुए शव बराम हुए।

पुलिस ने बताया कि कंपनी के मालिकों-हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया गया है और इमारत के मालिक की पहचान मनीष लाकरा के रूप में हुई है। इसने कहा कि वह इमारत के सबसे ऊपर वाले तल पर रहता था और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

वहीं पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

टॅग्स :मुंडकाअग्निकांडआगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज