लाइव न्यूज़ :

मुंबई के होटल में आग से अफरातफरी, तीन घंटे बाद पाया जा सका काबू, 24 डॉक्टरों की बचाई गई जान

By भाषा | Updated: May 28, 2020 11:49 IST

24 डॉक्टरों और तीन अन्य लोगों को दक्षिण मुंबई के एक पांच मंजिला होटल में भयंकर आग लगने के बाद बचाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात मेट्रो सिनेमा के नजदीक होटल फॉर्च्यून में आग लग गईबीएमसी इस होटल को पृथक केंद्र के तौर पर इस्तेमाल कर रही थी। 

मुंबई: दक्षिण मुंबई के एक पांच मंजिला होटल में भयंकर आग लगने के बाद उसमें रह रहे 24 डॉक्टरों और तीन अन्य लोगों को बचाया गया।अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बीएमसी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण शहर में विभिन्न होटलों और लॉज में डॉक्टरों और नर्सों समेत आपात और आवश्यक सेवा के कर्मियों के रहने की अस्थायी व्यवस्था की है। इस होटल में भी ऐसी ही व्यवस्था की गई थी। 

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात मेट्रो सिनेमा के नजदीक होटल फॉर्च्यून में आग लग गई और लगभग तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आग होटल की पहली मंजिल से तीसरी मंजिल तक फैली।’’ उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को भेजा गया। 

उन्होंने बताया कि आग बिजली की तारों और केबलों, लॉबी में फॉल्स सीलिंग और होटल की पहली, दूसरी तथा तीसरी मंजिलों पर गलियारों तक ही सीमित थी। उन्होंने बताया कि जिन 24 डॉक्टरों को बचाया गया वे एक स्थानीय अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर हैं जिन्हें होटल में अस्थायी आवास मुहैया कराया गया था जबकि तीन अन्य लोग होटल में ठहरे हुए थे। 

आग रात को करीब 11 बजे लगी थी। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की सीढ़ियों का इस्तेमाल कर पांच डॉक्टरों को बचाया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। मुंबई सेंट्रल के समीप होटल रिपन के एक कमरे में 21 अप्रैल को आग लगी थी। बीएमसी इस होटल को पृथक केंद्र के तौर पर इस्तेमाल कर रही थी। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाभीषण आगअग्नि दुर्घटनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब