लाइव न्यूज़ :

'मैं होता तो उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारता', नारायण राणे के विवादित बयान पर हंगामा, मुंबई में भिड़े भाजपा-शिवसेना समर्थक

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2021 12:17 IST

नारायण राणे के उद्धव ठाकरे पर दिए बयान के बाद शिवसैनिकों का हंगामा मंगलवार को मुंबई और नासिक में देखने को मिला। भाजपा और शिवसेना के समर्थकों में भिड़ंत भी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देनारायण राणे के उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी बयान पर विवाद।नासिक में शिवसेना समर्थकों ने भाजपा के कार्यालय में की पत्थरबाजी, मुंबई में भी हंगामा।मुंबई में नारायण राणे के घर के पास भिड़े भाजपा और शिवसेना समर्थक, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज।

मुंबई: नारायण राणे के उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी बयान पर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में नारायण राणे की गिरफ्तारी किए जाने की भी आशंका है। बयान को लेकर नासिक में राणे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुछ अपुष्ट रिपोर्ट के अनुसार नासिक पुलिस की एक टीम नारायण राणे की गिरफ्तारी के लिए निकल भी चुकी है। पुलिस ने हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।

इस बीच मुंबई और नासिक में मंगलवार को भारी हंगामा देखने को मिला। मुंबई में मंगलवार सुबह नारायण राणे के घर के पास बड़ी संख्या में शिवसैनिकों जुट गए। आलम ये हुआ कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही शिवसैनिकों के भाजपा समर्थकों से भिड़ंत की भी खबरें हैं।

इस बीच उपद्रवियों के पथराव में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। दूसरी ओर नासिक में भाजपा दफ्तर में पत्थरबाजी और नारायण राणे के खिलाफ नारेबाजी की गई। 

नारायण राणे के बयान से जुड़ा पूरा विवाद क्या है?

दरअसल नारायण राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा था, ‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हुए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’ 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके राणे पहले शिवसेना में थे, जो बाद में कांग्रेस में और फिर 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। राणे ने दावा किया कि 15 अगस्त को जनता को संबोधित करते समय ठाकरे यह भूल गए थे कि आजादी को कितने साल पूरे हुए हैं। 

शिवसैनिकों ने बताया राणे को 'चिकन चोर'

राणे ने कहा था कि भाषण के बीच में वह अपने सहयोगियों से पूछ रहे थे कि स्वतंत्रता दिवस को कितने साल हुए हैं। राणे के इस बयान की शिवसेना ने कड़ी निंदा की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंबई और कई अन्य स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं, जिसमें राणे को ‘कोम्बडी चोर’ (चिकन चोर) बताया गया है। गौरतलब है कि करीब पांच दशक पहले चेंबूर में राणे ‘पॉल्ट्री’ की दुकान चलाते थे।

इस बीच शिवसेना के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से सांसद विनायक राउत ने कहा कि राणे मानसिक संतुलन खो चुके हैं। राउत ने कहा, ‘भाजपा नेतृत्व को खुश करने के लिए, राणे शिवसेना और उसके नेताओं को निशाना बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। पीएम मोदी को उन्हें कैबिनेट से बाहर कर देना चाहिए।’

टॅग्स :Narayan Raneमुंबईशिव सेनाShiv Senaनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज