लाइव न्यूज़ :

मुंबई: बीएमसी ने शुरू की नई सेवा, अब मोबाइल फोन पर मिलेगी मॉनसून की सूचना, एसएमएस से किया जाएगा सतर्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2023 10:53 IST

मामले में बीएमसी ने बयान जारी कर कहा है कि जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की जानकारी देने के वास्ते एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और उसके पास ऐसी प्रणाली है जिसके जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी उसी समय दी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमॉनसून की जानकारी को लेकर बीएमसी ने एक नई सेवा शुरू की है। इसके तहत नागरिकों अपने फोन में ही मॉनसून की जानकारी बहुत ही आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। यही नहीं नागरिकों को आपात स्थिति में एसएमएस के जरिए सतर्क भी किया जाएगा।

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निवासियों को मॉनसून के दौरान मौसम से जुड़ी अद्यतन जानकारी उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी है। बता दें कि पिछले महीने राज्य में हुए बेमौसमी बारिश से 10 लोगों की जान चली गई थी और इससे 14 हजार से भी अधिक किसान प्रभावित हुए थे। 

आपात स्थिति में एसएमएस के जरिए किया जाएगा अलर्ट-बीएमसी

बीएमसी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की जानकारी देने के वास्ते एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और उसके पास ऐसी प्रणाली है जिसके जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी उसी समय दी जा सकती है। बयान में कहा गया, ‘‘आपात स्थिति में नागरिकों को एसएमएस के जरिए सतर्क किया जाएगा।’’ 

बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने विभिन्न एजेंसियों के साथ आपदा प्रबंधन तथा मॉनसून से जुड़ी तैयारियों को लेकर एक बैठक भी की है। बयान के अनुसार चहल ने सभी विभागों और एजेंसियों को मॉनसून के दौरान पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय बढ़ाने को कहा है। 

बेमौसमी बारिश से 10 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले पिछले महीने में महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से 10 लोगों की मौत हो गई थी और 14 हजार से अधिक किसान प्रभावित हुए थे। इस पर बोलते हुए अधिकारियों ने बताया था कि राजस्व विभाग ने 25 अप्रैल से मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश और आंधी से हुए नुकसान से संबंधित प्रारंभिक रिपोर्ट भी जारी की थी। 

अधिकारी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि नांदेड़ में बेमौसम बारिश की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, बेमौसम बारिश संबंधी घटनाओं के कारण नादेड़ में छह, लातूर में दो और बीड तथा उस्मानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :मानसूनमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील