लाइव न्यूज़ :

मुंबई बारिश अपडेट: मलाड दीवार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हुई, महाराष्ट्र में अब तक 54 मौतें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 11:50 IST

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात बदतर होते जा रहे हैं। भीषण वर्षा के चलते रत्नागिरी में तिवरे डैम टूट गया है। डैम टूटने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 23 लोग लापता हैं। डैम के पास बसे करीब 7 गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद रत्नागिरी में डैम टूटामहाराष्ट्र में अभी तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है

महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश से मुंबई का बुरा हाल हो चुका है। सोमवार को मुंबई के मलाड इलाके में रातभर मूसलाधार बारिश के कारण एक परिसर की दीवार ढहने वाली घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने बताया कि मलाड हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे हुई, जब पिम्परीपाड़ा स्थित एक परिसर की दीवार ढह गई और पास की झुग्गियों में रहने वाले लोग उसकी चपेट में आ गए। 

हाईटाइड की चेतावनी, समंदर में उठेंगी 4.69 मीटर ऊंची लहरें

मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर समंदर में 4.69 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

महाराष्ट्र में अभी तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है

मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई में दीवार गिरने की घटना सहित महाराष्ट्र में हुई विभिन्न घटनाओं में 48 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार (2 जुलाई) को पुणे के अम्बेगांव के पास सिंहगड कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल्याण में भारी बारिश से नेशनल उर्दू स्कूल की दीवार गिरने से करीब 3 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से घायल है।  भारी बारिश के कारण मलाड पूर्व के पिंपरीपाड़ा इलाके में एक दीवार गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल बताए जा रहे हैं। मालूम हो कि पुणे के कोंधवा इलाके में दीवार ढहने से 15 मजदूरों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 6 लोगों की मौत रत्नागिरी डैम हादसे में हुई है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद रत्नागिरी में डैम टूटा

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात बदतर होते जा रहे हैं। भीषण वर्षा के चलते रत्नागिरी में तिवरे डैम टूट गया है। डैम टूटने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 23 लोग लापता हैं। डैम के पास बसे करीब 7 गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने दो शव बरामद किए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई समेत समस्त उत्तरी कोंकण क्षेत्र में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। एक जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे और दो जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीएमसी के मौसम केंद्रों ने 163 मिलीमीटर तक की औसत बारिश दर्ज की गई। बीएमसी की आपदा प्रबंधन शाखा को हेल्पलाइन नंबर 1916 पर 3,593 शिकायतें मिली जिनमें जल भराव, दीवार गिरना और पेड़ उखड़ने की शिकायतें शामिल हैं।

टॅग्स :मुंबईमुंबई बारिशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी