लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मूसलाधार बारिश, कुछ हिस्सों में नौसेना तैनात, यातायात प्रभावित

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 7, 2018 19:26 IST

बारिश के कारण गुरुवार को लंदन से मुंबई आने वाला जेट एयरवेज का हवाईजहाज अहमदाबाद के लिए मोड़ दिया गया। 

Open in App

07 जून, मुंबई: मुंबई में मूसलाधार बारिश होने से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए कुछ हिस्सों में नौसेना तैनात की गयी है। बारिश के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मुंबई और आसपास इलाकों में अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है। बॉम्बे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने बारिश के इंतजाम के लिए अपने सभी अफसरों की शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है। भारतीय मौसम विभाग ने तीन दिनों तक मुंंबई और इसके आसपास भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। बारिश के कारण गुरुवार को लंदन से मुंबई आने वाला जेट एयरवेज का हवाईजहाज अहमदाबाद के लिए मोड़ दिया गया। मौसम विभाग और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने आगामी तीन दिनों तक मुंबई व आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसी के साथ सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की सलाह भी दी गई है।

आगामी तीन दिनों तक मुंबई व आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसी के साथ सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की सलाह भी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में 26 जुलाई 2005 को आई बाढ़ जैसी स्थिति फिर से दोबारा बनने की आशंका जताई जा रही है। इसी के साथ दक्षिण पश्चिम मॉनसून गोवा और महाराष्ट्र के हिस्सों में पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण सामान्य लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। लोगों को बहुत सी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, दहाणु, ठाणे, रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग में बेहद भारी हो सकती है। इसी के साथ 10-11 जून से सूरत, वलसाड़ व आसपास के दक्षिण गुजरात के जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

महाराष्‍ट्र में प्री-मॅानसून का असर रेल और विमान सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही है। पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई गाड़ियां प्रभावित हुई है। मुंबई के हवाई अड्डों पर भी मॅानसून का असर होता दिख रहा है। मॅानसून की वजह से मुंबई में 18 विमानों के मार्ग भी परिवर्तित हुए हैं। कई विमानों के देरी से उड़ान भरने की भी खबरें हैं।

मौसम विभाग ने 10 जून के बाद देश के कई इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है। इसी के साथ तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण पश्चिम व पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर मॉनसून के बढ़ने की खबर लगातार आ रही हैं।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज