लाइव न्यूज़ :

Mumbai: एक गोल्ड फर्म ने 'गैर-महाराष्ट्रीयन' उम्मीदवार की तलाश में नौकरी का दिया विज्ञापन, राज्य में मचा सियासी हंगामा

By रुस्तम राणा | Updated: July 25, 2024 16:53 IST

गुरुवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब मुंबई के अंधेरी ईस्ट में मरोल नाका स्थित एक निजी संगठन आर्य गोल्ड ने प्रोडक्शन मैनेजर पद के लिए केवल "गैर-महाराष्ट्रियन" आवेदकों की तलाश में नौकरी का विज्ञापन पोस्ट किया। इस विवादास्पद मानदंड ने आक्रोश और आलोचना को जन्म दिया।

Open in App

मुंबई:महाराष्ट्र में एक गोल्ड फर्म द्वारा 'गैर-महाराष्ट्रीयन' उम्मीदवार की तलाश में नौकरी का विज्ञापन जारी करने पर सियासी हंगामा मच गया है। यहां गुरुवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब मुंबई के अंधेरी ईस्ट में मरोल नाका स्थित एक निजी संगठन आर्य गोल्ड ने प्रोडक्शन मैनेजर पद के लिए केवल "गैर-महाराष्ट्रियन" आवेदकों की तलाश में नौकरी का विज्ञापन पोस्ट किया। इस विवादास्पद मानदंड ने आक्रोश और आलोचना को जन्म दिया है।

नौकरी की वेबसाइट इंडीड (Indeed) पर प्रकाशित विज्ञापन में मरोल में आर्य गोल्ड की हीरा फैक्ट्री में प्रोडक्शन मैनेजर की भूमिका को भरने की मांग की गई है। इस पद के लिए पूर्णकालिक दिन की शिफ्ट के साथ ₹25,000 से ₹62,760 प्रति माह वेतन मिलता है। उम्मीदवारों के पास पांच साल का अनुभव होना आवश्यक है। हालांकि, इसमें जिस मानदंड को लेकर हंगामा मचा है वो उम्मीदवार का "गैर-महाराष्ट्रियन" होना।

शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने एक्स पर एक पोस्ट में शिंदे सरकार की आलोचना करते हुए सवाल किया कि क्या वह महाराष्ट्र के लाभ के लिए काम कर रही है या गुजरात के हितों को पूरा कर रही है। यह आलोचना मुंबई से गुजरात में कंपनियों के प्रवास को लेकर शिंदे और उद्धव गुटों के बीच चल रहे तनाव के बीच आई है।

उन्होंने आगे लिखा, "जमीन, परिवहन, बिजली, कच्चा माल - मुंबई और महाराष्ट्र से सब कुछ स्वीकार्य है। एकमात्र चीज जो स्वीकार नहीं की जाएगी वह है महाराष्ट्र से एक मराठी व्यक्ति!" आर्य गोल्ड के विज्ञापन में "गैर-महाराष्ट्रियन" को प्राथमिक आवश्यकता के रूप में सूचीबद्ध किया गया है! क्या महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र के लिए है, या यह गुजरात के हितों की सेवा के लिए है?

खबर फैलने के बाद स्थानीय मराठी लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। मी मराठी नंबर 1 नाम के एक यूजर ने टिप्पणी की, "मराठी लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। और हमारे अपने मराठी लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। मराठी समुदाय को जागने में और कितने दिन लगेंगे?"

हालांकि कड़े विरोध के बाद आर्य गोल्ड ने नौकरी विवरण से “गैर-महाराष्ट्रियन” मानदंड हटा दिया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज