लाइव न्यूज़ :

मुंबई: तीन घंटे बाद मिला पवनहंस हेलीकॉप्टर का मलबा, 4 शव भी मिले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 13, 2018 18:19 IST

क्रेश हुए ओएनजीसी के इश हेलीकॉप्टर के रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 4 लोगों के शव मिले हैं इनमें से दो की पहचान की गई है।

Open in App

ओएनजीसी हेलीकॉप्टर हादसे में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्रेश हुए हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है। इसके अलावा अब तक चार शव मिले हैं जिनमें से दो शवों की पहचान कर ली गई है। बचाव अभियान में 5 जहाजों के साथ 2 हेलीकॉप्टर और 2 डोर्नियर प्लेन भी लगाए हैं।

शनिवार (13 जनवरी) को मुंबई से उड़ान भरने वाला ओएनजीसी का पवनहंस हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बचाव दल को चौथा शव मिला है। विमान में पायलटों समेत सात लोग सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉफिन हेलीकॉप्टर, वीटी पीडब्ल्यूए ने सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही मुंबई एटीसी और ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) दोनों से इसका संपर्क टूट गया था। 

बता दें कि इससे पहले खबर थी कि पवन हंस हेलीकॉप्टर मुंबई के जुहू हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद लापता हो गया था।  उस समय इसके मुंबई तटरेखा से लगभग 55 किलोमीटर दूर, संभवत: ओएनजीसी के बॉम्बे हाई ऑयलफील्ड्स के रास्ते में होने का अनुमान लगाया गया था, जो यहां से उत्तरपश्चिम में 175 किलोमीटर की दूरी पर है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया था कि भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तलाशी और बचाव अभियान के लिए क्षेत्र में अपने जहाज और विमान बचाव भेजे हैं। दुर्घटना का बाद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने  मीडिया से कहा कि नौसेना और तटरक्षक बल बचाव कार्य में लगे हुए हैं। प्रधान ने कहा, "नौसेना और तटरक्षक बल काम पर हैं। मैं संयोजन के लिए मुंबई जा रहा हूँ। मैं इस मामले पर रक्षा मंत्री से चर्चा करूँगा। वो भी मदद कर रही हैं। उन्होंने नौसेना और तट रक्षक बल को मामले को गंभीरता से पड़ताल करने के लिए कहा है। "

टॅग्स :मुंबईपवनहंस हेलीकॉप्टरहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल