लाइव न्यूज़ :

मुंबई नगर निकाय चुनावः एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय समिति, देखिए लिस्ट में कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 20:22 IST

Mumbai Municipal Corporation Elections: भारत के सबसे धनी नगर निकाय बीएमसी के चुनाव मार्च 2022 से लंबित हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2025-26 का बजट 74,427 करोड़ रुपये आंका गया है।महाराष्ट्र में कई ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव भी लंबित हैं।शिवसेना के वरिष्ठ नेता, वर्तमान और पूर्व विधायक तथा सांसद शामिल हैं।

मुंबईः शिवसेना ने बुधवार को पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की। यह समिति आगामी मुंबई नगर निकाय चुनाव के बारे में रणनीति बनाएगी और उनसे संबंधित बड़े फैसले लेगी। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल शिवसेना ने कहा कि ‘मुख्य कार्यकारी समिति’ नामक समिति बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से संबंधित सभी बड़े फैसले लेगी और इसमें शिवसेना के वरिष्ठ नेता, वर्तमान और पूर्व विधायक तथा सांसद शामिल हैं।

इस समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जैसे रामदास कदम, आनंदराव अडसूल, गजानन कीर्तिकर शामिल हैं। इसके अलावा सांसद श्रीकांत शिंदे, मिलिंद देवड़ा, रविंद्र वायकर, विधायक प्रकाश सुर्वे, अशोक पाटिल, दिलीप लांडे, तुकाराम काटे, मंगेश कुदालकर, मुर्जी पटेल और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मनीष कायंदे भी 21 सदस्यीय समिति का हिस्सा हैं।

पूर्व सांसद राहुल शेवाले, पूर्व विधायक सदा सर्वणकर, यामिनी जाधव और शिशिर शिंदे भी इस समिति में शामिल हैं। भारत के सबसे धनी नगर निकाय बीएमसी के चुनाव मार्च 2022 से लंबित हैं। इसका 2025-26 का बजट 74,427 करोड़ रुपये आंका गया है। बीएमसी के अलावा, महाराष्ट्र में कई ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव भी लंबित हैं।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल