लाइव न्यूज़ :

मुंबई : रेल पटरी पर वीडियो शूट करने के लिए एक शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 14:10 IST

Open in App

मुंबई, 11 जून मुंबई में अंधेरी स्टेशन के पास रेल पटरी पर फर्जी बंदूक का इस्तेमाल कर एक मजाक करते हुए अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर डालने के आरोप में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी, अरमान कय्यूम शेख को सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शेख अकसर सोशल मीडिया मंचों खासकर इंस्टाग्राम पर मजाकिया वीडियो पोस्ट करते हैं। मंगलवार को अपलोड किए गए एक वीडियो में शेख अंधेरी और जोगेश्वरी स्टेशनों के बीच रेल पटरी पर सिर पर नकली बंदूक तानकर चल रहा है। यह वीडियो वायरल हो गया है।

उन्होंने बताया कि शेख ने राज्य सरकार के कोविड-19 संबंधी नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन किया है और रेलवे की संपत्ति में अतिक्रमण कर रेलवे के नियमों का उल्लंघन किया है।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा लाए गए आदेश की अवज्ञा) के तहत और रेलवे कानून की धारा 147 और 151 के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अपराध जमानती है इसलिए अदालत ने उसे जमानत दी थी। साथ ही कहा कि मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज