लाइव न्यूज़ :

मुंबई में 1 जुलाई से शर्तों के साथ चलेंगी और 350 लोकल ट्रेनें, आम लोगों को नहीं होगी यात्रा की अनुमति, जानें कौन कर सकता है ट्रैवल

By सुमित राय | Updated: June 30, 2020 23:37 IST

भारतीय रेलवे ने मुंबई लोकल 1 जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा अदालतों, बैंकों, रक्षा, आयकर, सीमा शुल्क कर्मचारियों के लिए शुरू करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने मुंबई में लोकल ट्रेन को शुरू करने का फैसला किया है।मुंबई लोकल का परिचालन 1 जुलाई से शर्तों के साथ किया जाएगा।लोकल में केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा अदालतों, बैंकों, रक्षा, आयकर, सीमा शुल्क कर्मचारियों यात्रा कर सकेंगे।

कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में कोविड-19 से 1.69 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अनलॉक के दूसरे चरण में भारतीय रेलवे ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली 350 और लोकल ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है, जिसका परिचालन 1 जुलाई से होगा।

भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "मुंबई में एक जुलाई से मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे क्रमश: 150 और 148 और लोकल ट्रेनों का परिचालन करेंगे।" 

रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकल ट्रेनों में केंद्रीय कर्मचारियों और महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों के अलावा अदालतों, बैंकों, पोस्टल, रक्षा, आयकर, सीमा शुल्क, राजभवन आईटी और अन्य फील्ड के कर्मचारियों को ही सफर करने की अनुमति होगी।

एएनआई ने रेल मंत्रालय के हवाले से बताया, "रेलवे मुंबई में कल (1 जुलाई) से 350 लोकल ट्रेनों का विस्तार कर रही है। यह सेवा राज्य सरकार, केंद्र, आईटी, जीएसटी, सीमा शुल्क, पोस्टल, राष्ट्रीयकृत बैंक, एमबीपीटी, न्यायपालिका, रक्षा और राजभवन के कर्मचारियों सहित आवश्यक कर्मचारियों के लिए है। आम यात्रियों के लिए अभी तक कोई सेवा नहीं है।"

महाराष्ट्र में कोरोना वारयस के 1.69 लाख से ज्यादा संक्रमित

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 169883 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 7610 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 88960 लोग ठीक भी हुए हैं और कोविड-19 के 73313 एक्टिव केस मौजूद हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले मुंबई से सामने आए हैं।

मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 हजार के पार

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने बताया, "मुंबई में आज (मंगलवार) को कोविड-19 के 903 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 36 लोगों की मौत हुई। इसके बाद 28473 सक्रिय मामलों समेत कुल मामलों की संख्या बढ़कर 77197 हो गई, जिसमें से 4554 लोगों की मौत हो गई है और 44170 लोग ठीक हुए हैं।"

टॅग्स :मुंबईभारतीय रेलमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण