लाइव न्यूज़ :

Local Train News: मुंबई लोकल ट्रेनों की सेवाएं बाधित, ऑफिस के लिए लेट होने के कारण पटरियों पर उतरकर चलते दिखे लोग, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2022 11:54 IST

Mumbai Local Train News: पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दहीसर और बोरीवली के बीच बिजली के तार के टूटने से मुंबई लोकल ट्रेनों की सेवाएं बाधित रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देतकनीकी खामियों के कारण आज मुंबई की लोकल ट्रेनों की सेवाएं बाधित हुई थी। इसके चलते लोग पटरियों पर उतर कर चलने लगे थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Mumbai Local Train News: पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं सोमवार सुबह व्यस्त समय के दौरान तकनीकी खामी आने के कारण बाधित हुईं, जिससे कई यात्री ट्रेनों से उतर गए और अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए पटरियों पर पैदल चल पड़े। पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर दहीसर और बोरीवली के बीच बिजली का तार टूट जाने के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेवा बाधित होने के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला है। 

सेवाएं बाधित होने पर लोग चलने लगे पटरियों पर

पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि इसके कारण तेज गति से चलने वाली लोकल ट्रेनों में 15 मिनट तक की देरी हुई है। चूंकि कुछ ट्रेन खामी के कारण बीच रास्ते में ही रुक गयी थी तो कई यात्री बोगियों से उतरे और अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए पटरियों पर पैदल चलने लगे। पटरियों पर चलते हुए यात्रियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक हुईं। 

सेवाएं हो गूई थी बहाल

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खामी को सुबह सात बजकर 23 मिनट पर ठीक कर दिया गया था जिसके बाद ट्रेनों की सामान्य आवाजाही बहाल हो गई थी। आपको बता दें कि मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे रोज तकरीबन 3,000 उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का संचालन करता है। ऐसे में हर दिन करीब 75 लाख यात्री इन ट्रेनों से यात्रा करते हैं। वैसे लोकल ट्रेनों को मुंबई की जीवनरेखा के रूप मेंभी माना जाता है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईWestern Railwayवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी