लाइव न्यूज़ :

मुंबई में देर रात यात्रा करने वालों को तोहफा, नववर्ष की पूर्व संध्या पर चार विशेष लोकल ट्रेन का परिचालन, जानें क्या है टाइम टेबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2022 14:17 IST

मध्य रेलवे ने कहा कि दो विशेष उपनगरीय रेलगड़ियों का परिचालन मुख्य लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) से कल्याण स्टेशन के बीच होगा, जबकि बाकी दो ट्रेन का परिचालन हार्बर लाइन पर सीएसएमटी से पनवेल के बीच होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे31 दिसंबर 2022 और एक जनवरी 2023 की दरमियानी रात मुख्य लाइन पर विशेष ट्रेन रात एक बजकर 30 मिनट पर सीएसएमटी से रवाना होगी।दूसरी ट्रेन रात एक बजकर 30 मिनट पर कल्याण से रवाना होगी और सीएसएमटी रात तीन बजे पहुंचेगी।ट्रेन पनवेल से देर रात डेढ़ बजे रवाना होगी और देर रात दो बजकर 50 मिनट पर सीएसएमटी पहुंचेगी।

मुंबईः मध्य रेलवे ने बुधवार को बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई में देर रात यात्रा करने वालों की सहूलियत के लिए वह चार विशेष लोकल ट्रेन का परिचालन करेगा।

मध्य रेलवे ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि दो विशेष उपनगरीय रेलगड़ियों का परिचालन मुख्य लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) से कल्याण स्टेशन के बीच होगा, जबकि बाकी दो ट्रेन का परिचालन हार्बर लाइन पर सीएसएमटी से पनवेल के बीच होगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक 31 दिसंबर 2022 और एक जनवरी 2023 की दरमियानी रात मुख्य लाइन पर विशेष ट्रेन रात एक बजकर 30 मिनट पर सीएसएमटी से रवाना होगी और देर रात तीन बजे कल्याण पहुंचेगी, जबकि दूसरी ट्रेन रात एक बजकर 30 मिनट पर कल्याण से रवाना होगी और सीएसएमटी रात तीन बजे पहुंचेगी।

मध्य रेलवे ने बताया कि हार्बर लाइन पर विशेष ट्रेन रात एक बजकर 30 मिनट पर सीएसएमटी से रवाना होगी और देर रात दो बजकर 50 मिनट पर पनवेल पहुंचेगी, इसी प्रकार दूसरी विशेष ट्रेन पनवेल से देर रात डेढ़ बजे रवाना होगी और देर रात दो बजकर 50 मिनट पर सीएसएमटी पहुंचेगी। विज्ञप्ति के मुताबिक इन विशेष ट्रेन का सभी स्टेशनों पर ठहराव होगा। इससे पहले पश्चिमी रेलवे ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर चर्चगेट और विरार रेलवे स्टेशनों के बीच आठ विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की थी।

टॅग्स :भारतीय रेलमुंबईनया साल 2023
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप