लाइव न्यूज़ :

मुंबई आग हादसा: अमेरिका की नौकरी को इस्तीफा देकर आया था धैर्य, मौत

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 29, 2017 15:29 IST

धैर्य और विशाल दो हफ्ते पहले ही रिश्तेदार की शादी अटैंड करने मुंबई पहुंचे थे।

Open in App

मुंबई के कमला मिल कंपाउंड हादसे में अमेरिका से छुट्ट‌ियां बिताने यहां आए दो भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साथ पब में मौजूद एक रिश्तेदार ने बताया कि हम सभी ऊपर के एक रेस्तरां में अपने अन्य दोस्तों के साथ थे अचानक आग फैल गई। हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही भगदड़ शुरू हो गई।

फायर ऑफिसर के मुताबिक धैर्य ललानी (26) और विश्व ललानी (23) के साथ उनकी चाची प्रमिला केनिया को पब के बाथरूम से रेस्क्यू किया गया। उनके साथ वहां अन्य लोग भी थे। अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई।

इस बारे में जानकारी देते हुए उनके एक फैमिली फ्रेंड ने बताया, धैर्य और विश्व दो हफ्ते पहले ही एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने मुंबई आए थे। दोनो ही अपनी चाची और अन्य फैमली फ्रेंड्स के साथ पार्टी करने कमला मिल कंपाउंड स्थित पब गए थे। उन्होंने पब के एंट्रेंस के पास ही एक टेबल बुक किया था। आग बाहर आते ही हम तेजी से नीचे की ओर भागे लेकिन उन्हें अचानक पता चला कि उनकी आंटी प्रमिला उनके साथ नहीं है।

इसके बाद दोनों ही भाई ऊपर की भागे। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके दो साथी भी बाथरूम के पास आग से बचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद विशाल और धैर्य दोनों ही भाइयों ने बहादुरी से अपने दो साथियों को वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। धैर्य पिछले पांच सालों से अमेरिका में नौकरी कर रहा है। हाल ही में वह इस्तीफा देकर परिवार से मिलने आया था। 

टॅग्स :कमला मिल्स आगमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज