लाइव न्यूज़ :

तरुण तेजपाल को निचली अदालत से मिली रिहाई के खिलाफ अपील करेगी गोवा सरकार, हाईकोर्ट ने कहा- साक्ष्यों की फिर से जांच की जरूरत है

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 23, 2022 21:57 IST

तहलका के पूर्व प्रधान सम्पादक तरुण तेजपाल पर उनकी सहकर्मी के संग लिफ्ट में बलात्कार करने का आरोप लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देतरुण तेजपाल पर उनकी सहकर्मी ने साल 2013 में बलात्कार का आरोप लगाया थासाल 2021 में गोवा की निचली अदालत ने तरुण तेजपाल को बलात्कार के आरोप से बरी कर दिया थागोवा सरकार निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करना चाहती थी जिसे हाईकोर्ट की मंजूरी मिल गयी है

मुम्बई: मुम्बई हाईकोर्ट ने शनिवार को कहा कि  तहलका पत्रिका के पूर्व प्रधान-सम्पादक तरुण तेजपाल को गोवा की निचली अदालत द्वारा बलात्कार के आरोप से बरी करने के मामले की 'गहरी जांच और पुनर्परीक्षा' की जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने गोवा सरकार को तरुण तेजपाल को बरी किए जाने के खिलाफ अपील करने की इजाजत दी है।

तरुण तेजपाल पर साल 2013 में गोवा के एक होटल की लिफ्ट में एक सहकर्मी के संग बलात्कार करने का ओरप लगा था। मई, 2021 में तरुण तेजपाल को गोवा की निचली अदालत ने बरी कर दिया था।

न्यूजमिनट के अनुसार जस्टिस एमएस सोनक और आरएन लाढ़ा की पीठ ने इस मसले पर सुनवाई करते हुए कहा कि प्रतिवादी द्वारा पीड़िता को भेजे गये एसएमएस, वाटसेप मैसेज और ईमेल मैसेज की बारीकी से जाँच किए जाने की जरूरत है। इन साक्ष्यों की पीड़िता के बयान के रोशनी में पुनर्मुल्यांकन किया जाना चाहिए।

हाईकोर्ट की पीठ ने कहा कि इस मामले में एडिशनल सेशन जज क्षमा जोशी द्वारा किए गए प्रेक्षणों पर भी पुनर्विचार की जरूरत है।उच्च अदालत ने कहा कि इस मामले को पुलिस में दर्ज कराने से पहले पीड़िता ने जिन वकीलों से सलाह ली थी उनके प्रेक्षण पर भी विचार किए जाने की जरूरत है।

तरुण तेजपाल ने गोवा सरकार द्वारा निचली अदालत के फैसलो को चुनौती देने के खिलाफ याचिका दायर की थी। तेजपाल ने कहा था कि राज्य सरकार ने उचित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया है। हाईकोर्ट ने तेजपाल के वकील अमित देसाई के दावे को खारिज कर दिया।हाईकोर्ट ने तेजपाल को 15 दिन के अन्दर ट्रायल कोर्ट से जमानत लेने के लिए कहा है।

हाईकोर्ट ने तेजपाल को अदालत में अपना पासपोर्ट वापस लेने की याचिका दायर करने की भी इजाजत दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि वादी 15 दिन के अन्दर ट्रायल कोर्ट में पेश हो जाएँ तो अदालत को उनका पासपोर्ट रिलीज किए जाने पर विचार करना चाहिए।

तेजपाल पर भारतीय दंडसंहिता की धारा 341, 342, 354, 354-ए, 354-बी, 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गोवा की निचली अदालत ने तेजपाल 'संदेह के आधार' पर बरी कर दिया।

टॅग्स :Tarun Tejpalबॉम्बे हाई कोर्टगोवारेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'