लाइव न्यूज़ :

मुंबई: ट्रेन में खतरनाक स्टंट करने वाले लड़के ने गंवाया अपना एक हाथ और पैर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2024 20:51 IST

मुंबई के किशोर फरहत आजम शेख, जो लोकल ट्रेन में अपने स्केटिंग स्टंट के लिए वायरल हुए थे, को एक हाथ और एक पैर खोना पड़ा, क्योंकि इसी तरह का एक और प्रयास बुरी तरह से गलत साबित हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देफरहत आजम शेख ने खतरनाक स्टंट के दौरान अपने एक हाथ और एक पैर गंवा दिए‘एक्स’ पर 14 जुलाई को एक वायरल वीडियो में वह प्लेटफॉर्म से निकल रही एक ट्रेन पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा थाहालांकि वायरल वीडियो इस वर्ष सात मार्च का था, जिसे उसके दोस्त ने शूट किया था

मुंबई:मुंबई में उपनगरीय लोकल ट्रेन में खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक ने स्टंट के दौरान एक हाथ और एक पैर गंवा दिए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर 14 जुलाई को एक वीडियो सार्वजनिक हुआ था जिसमें एक युवक प्लेटफॉर्म से निकल रही एक ट्रेन पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा था। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब आरपीएफ ने उस लड़के का पता लगाया तो अधिकारी यह जान कर हैरान रह गए कि लड़के फरहत आजम शेख ने 14 अप्रैल को मस्जिद स्टेशन पर स्टंट के दौरान अपना एक पैर और एक हाथ गंवा दिया है। उसने हमें बताया कि 14 जुलाई को वायरल हुआ वीडियो इस वर्ष सात मार्च का था। इसे शिवड़ी स्टेशन पर उसके एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया था और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।’’ 

मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 14 जुलाई के वीडियो के बाद उसने खतरनाक स्टंट करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की थी। इस तरह के गैर कानूनी कृत्यों के खतरे पर जोर देते हुए विज्ञप्ति में कहा गया है कि शेख को अब दैनिक कामकाज करने में भी अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

टॅग्स :मुंबईवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए