लाइव न्यूज़ :

Mumbai Hit and Run Case: मुख्य आरोपी मिहिर शाह की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने 30 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

By आकाश चौरसिया | Updated: July 16, 2024 17:38 IST

Mumbai BMW crash: अदालत की ओर से ये फैसला तब आया है, जब मामले में आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में इस बात को कबूला था कि वो आदतन शराब का सेवन करता है। पुलिस की मानें तो जांच को प्रभावित करने के लिए आरोपी ने बाल कटवाएं और दाढ़ी भी बना ली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई कोर्ट ने आरोपी मिहिर शाह को न्यायिक हिरासत में 30 जुलाई तक भेजा पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी आदतन शराब का सेवन करताआरोपी मिहिर शाह ने गिरगांव से वर्ली में सी लिंक के प्रवेश बिंदु तक खुद ही कार चलाई थी

Mumbai Hit and Run Case: बीएमडबल्यू हिंट एंड रन कार केस में मंगलवार को मुख्य आरोपी मिहिर शाह (Mihir Shah) को मुंबई की एक कोर्ट ने 30 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह फैसला अदालत की ओर से तब आया है जब मामले में आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में इस बात को कबूला था कि वो आदतन शराब का सेवन करता है। पुलिस की मानें तो जांच को प्रभावित करने के लिए आरोपी ने बाल कटवाएं और दाढ़ी भी बना ली थी। 

मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया था कि मिहिर शाह ने गिरगांव से वर्ली में सी लिंक के प्रवेश बिंदु तक खुद ही कार चलाई थी, जहां यह घटना हुई थी। पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त बीदावत कार में थे। पुलिस ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने शिवसेना नेता राजेश शाह के निर्देश पर मिहिर के साथ ड्राइवर की सीट बदल ली थी।

शिव सेना से बाहर हुए नेता के 24 वर्षीय बेटे को बीएमडबल्यू से टू-व्हीलर वाहन को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसमें 45 वर्षीय कावेरी नख्वा की जान चली गई थी। मुंबई की वर्ली के मुख्य एनी बेसेंट रोड पर सुबह 5:30 बजे बीएमडब्ल्यू द्वारा उनके दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मारने के बाद महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति प्रदीप नखवा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस जांच के अनुसार, मिहिर शाह कथित तौर पर बांद्रा वर्ली सी लिंक की ओर तेजी से भागा, जबकि महिला कार के बोनट पर बैठी रही और फिर महिला 1.5 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक उसके पहियों में फंसी रही।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया है कि मिहिर शाह ने शराब पी रखी थी, जब उसने कार से दो पहिया बाइक को टक्कर मारी थी। मुंबई पुलिस ने क्राइम सीन को फिर से रीक्रिएट किया, जिससे और भी जानकारी प्राप्त हो सके और रीक्रिएट सीन पर मिहिर शाह (24), साथ में उनके परिवारिक ड्राइवर और सह आरोपी राजश्री बिदावत का भी पुलिस ने आमना-सामना कराया।  

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईPuneमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप