लाइव न्यूज़ :

मुलायम का बंगला बचाने वाला 'फॉर्मुला' CM ऑफिस से लीक, योगी ने निजी सचिव सहित दो पर गिराई गाज

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 19, 2018 08:31 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो सबसे वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। जिन आरोपियों पर सीएम योगी की गाज गिराई है उनमें सीएम योगी के निजी सचिव पीतांबरा यादव और सीएम योगी के प्रमुख सचिव के पीए शिशुपाल का नाम शामिल है।

Open in App

लखनऊ, 19 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो सबसे वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। जिन आरोपियों पर सीएम योगी की गाज गिराई है उनमें सीएम योगी के निजी सचिव पीतांबरा यादव और सीएम योगी के प्रमुख सचिव के पीए शिशुपाल का नाम शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन अधिकारियों पर आरोप था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बंगला बचाने वाला फॉर्मुला लीक किया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए यूपी के 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है और उन्हें जल्द से जल्द बंगले खाली करने के लिए कहा है, लेकिन इस बीच खबर है कि सीएम ऑफिस से बंगले बचाने का फॉर्मुला वाला गोपनीय पत्र लीक हो गया है, इस फार्मुले को लीक करने का आरोप सीएम योगी के निजी सचिव और प्रमुख सचिव के पीए पर लगा जिसके बाद इन दोनो अफसरों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

बता दें कि 16 मई को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री के 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात कर एक पत्र सौंपा था। जो कि लीक हो गया है। पत्र में मुलायम और उनके बेटे अखिलेश के सरकारी बंगले को बचाने का फॉर्मुला था।

इस पत्र के जरिए मुलायम ने सीएम योगी को कहा था कि, मुख्यमंत्री विधानसभा और विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष के नाम दोनों बंगले आवंटित कर दें। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के नाम बंगला आवंटित होने से दोनों के आवास बच सकते हैं।

अगर सीएम योगी  मुलायम के इस फार्मुले को मान लेते हैं तो एनडी तिवारी को छोड़ सभी के बंगले बच सकते हैं। दरअसल, राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा से विधायक हैं। इस फॉर्मुले के तहत 4 कालिदास मार्ग वाला बंगला उन्हें आवंटित हो सकता है। वहीं कल्याण सिंह के पोते भी सांसद और मंत्री हैं, उन्हें भी बंगला आवंटित किया जा सकता है। वहीं मायावती भी नेता प्रतिपक्ष लालजी वर्मा के नाम से बंगला आवंटित करवा सकती हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसीएम योगी के फैसलेमुलायम सिंह यादवउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार