लाइव न्यूज़ :

आर्थिक सुस्ती पर बोले सबसे धनवान भारतीय मुकेश अंबानी, जानिए क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 19:50 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने कहा कि आने वाला दशक कारोबारों की तरक्की लिहाज से ऐतिहासिक अवसर प्रस्तुत करने वाला होगा और भारत को दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शुमार करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे लगता है कि हमने अस्थायी पीड़ाएं झेली हैं लेकिन वित्त मंत्री ने जो नेतृत्व प्रदान किया है उससे हम इससे उबरने वाले हैं। विदेशी उतार-चढ़ावों ने हमें प्रभावित किया है, लेकिन मैं बहुत बहुत आशावादी हूं।

सबसे धनवान भारतीय मुकेश अंबानी ने कहा कि मौजूदा आर्थिक सुस्ती अस्थायी है और बाहरी उतार-चढ़ाव से प्रभावित है।

उन्होंने कहा कि देश को अगले दशक के लिए और अधिक आशावादी होने की वजह है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने कहा कि आने वाला दशक कारोबारों की तरक्की लिहाज से ऐतिहासिक अवसर प्रस्तुत करने वाला होगा और भारत को दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शुमार करेगा।

अंबानी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने अस्थायी पीड़ाएं झेली हैं लेकिन वित्त मंत्री ने जो नेतृत्व प्रदान किया है उससे हम इससे उबरने वाले हैं। विदेशी उतार-चढ़ावों ने हमें प्रभावित किया है, लेकिन मैं बहुत बहुत आशावादी हूं।’’ वह सीएनबीसी-टीवी18 द्वारा यहां ‘बिजनेस लीडर ऑफ द डिकेड’ पुरस्कार प्रदान किये जाने के बाद संबोधित कर रहे थे।

छह दिन से बाजार लगातार गिर रहा है। इस कारण वैश्विक बाजार के लिये यह सप्ताह 2008 के आर्थिक संकट के बाद का दूसरा सबसे बुरा सप्ताह साबित हुआ है। इस वायरस का संक्रमण चीन से शुरू हुआ और अब न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, अजरबैजान, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, इटली, ईरान आदि समेत 57 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं।

6 दिनों में जहां निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है, वहीं बड़े-बड़े कारोबारियों के अरबों रुपये स्वाहा हो गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस साल 5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा हिस्सा बीते पखवाड़े में हुआ। 11 दिनों में शेयर बाजार में रिलायंस को करीब 54 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

टॅग्स :बिज़नेसमुकेश अंबानीरिलायंसमुंबईइकॉनोमीसेंसेक्सनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज