लाइव न्यूज़ :

बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान हुईं एमएस धोनी की पत्नी, ट्वीट कर पूछे सवाल तो यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: April 26, 2022 14:20 IST

साक्षी धोनी ने ट्वीट में लिखा- 'झारखंड के एक करदाता के रूप में, मैं सिर्फ यह जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है?

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षी ने ट्वीट में लिखा कि बतौर करदाता जानना चाहती हूं कि सालों से बिजली कटौती की समस्या क्यों बनी हुई हैसाल 2019 में भी साक्षी धोनी ने बिजली कटौती को लेकर सवाल किए थे और बताया कि 5 से 6 घंटे बिजली जाती है

रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनीझारखंड में बिजली कटौती से सालों से परेशान हैं। गर्मियों में तापमान के बढ़ने के दौरान बिजली कटौती को लेकर साक्षी ने ट्विटर पर इस बाबत सवाल किए हैं। साक्षी ने पूछा है कि इतने सालों से झारखंड में बिजली कटौती की समस्या क्यों बनी हुई है?

साक्षी धोनी ने ट्वीट में लिखा- 'झारखंड के एक करदाता के रूप में, मैं सिर्फ यह जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है? हम ऊर्जा की बचत करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं!' गौरतलब बात है कि साक्षी ने यही सवाल कुछ सालों पहले भी किया था। साक्षी ने तब बताया था कि राज्य में तकरीबन 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाती है।

साक्षी के ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। एक ने लिखा, इन्वर्टर कितना महंगा है महोदया? अगर आपको इसमें मदद की जरूरत हो तो मुझे बताएं। एक अन्य ने लिखा- मैं देवघर से हूं वही संकट यहां भी जा रहा है। मुझे लगता है कि पूरा झारखंड एक ही मुद्दे का सामना कर रहा है, लेकिन मैं नहीं जानता कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है बीजेपी सरकार या झारखंड की सत्ताधारी पार्टी। मुझे लगता है कि यह सत्ताधारी पार्टी बेकार है।

वहीं एक यूजर ने साक्षी को उत्तर प्रदेश आने का निमंत्रण दे डाला। यूजर ने साक्षी और उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग को टैग करते हुए कहा कि आप यूपी आ जाइए जहां योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बिजली कटौती खत्म हो गई है। 2017 से पहले  गलत प्रबंधन, कटिया पर कोई कार्रवाई नहीं होने, बिजली चोरी, निष्क्रियता के कारण 6-7 घंटे बिजली कटौती होती थी। अब सख्ती की वजह से इसमें सुधार हुआ है।

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज