लाइव न्यूज़ :

'मंदिर की मूर्तियों की तरह हो गए हैं सांसद, उनके पास कोई शक्ति नहीं', राहुल गांधी के बयान से शुरू हुआ विवाद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 22, 2023 20:14 IST

राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के एक दिन बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सांसदों को मंदिरों की मूर्तियों में बदल दिया गया है। उनके पास कोई शक्ति नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैंसांसदों की तुलना मंदिर की मूर्तियों से कीकहा- मूर्तियों की तरह शक्तिहीन हो गए हैं सांसद

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने  संसद सदस्यों (सांसदों) की तुलना मंदिरों की मूर्तियों से की है। राहुल ने कहा कि सांसद मंदिर की मूर्तियों की तरह हैं जिनके पास कोई शक्ति नहीं है। 

राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के एक दिन बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह विधेयक "जाति जनगणना की मांग से ध्यान भटकाने और ध्यान भटकाने की रणनीति" है।

ओबीसी आरक्षण और प्रतिनिधित्व को लेकर बीजेपी पर राहुल ने जमकर हमला किया। अमित शाह पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि लोकसभा में भाजपा के पास ओबीसी प्रतिनिधित्व है लेकिन यह सिर्फ कहने के लिए है।  गांधी ने कहा कि कोई भी भाजपा सांसद कोई निर्णय नहीं ले सकता या कानून बनाने में भाग नहीं ले सकता।

कांग्रेस नेता ने कहा, "न तो कांग्रेस सांसद, न ही बीजेपी सांसद, न ही कोई अन्य सांसद। सांसदों को मंदिरों की मूर्तियों में बदल दिया गया है। ओबीसी सांसदों को (संसद में) मूर्तियों की तरह भर दिया गया है, लेकिन उनके पास कोई शक्ति नहीं है। देश चलाने में उनका कोई योगदान नहीं है। यह एक सवाल है जो मैंने उठाया है।"

राहुल के इस बयान पर सोशल माीडिया पर हंगामा भी शुरू हो गया है। उन्हें हिंदू विरोधी बताया गया है। भाजपा नेता और पार्टी के पूर्व महासचिव पी मुरलीधर राव ने गांधी पर उनकी टिप्पणियों को लेकर निशाना साधा और पूछा कि अगर गांधी परिवार को लगता है कि मूर्तियाँ शक्तिहीन हैं तो वे मंदिरों में क्यों जाते हैं।

राव ने एक्स, (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "हिंदू विरोधी  राहुल गांधी और कांग्रेस एक बार फिर बेनकाब हो गए हैं! अगर राहुल गांधी को लगता है कि मंदिरों में मूर्तियां शक्तिहीन और निर्जीव हैं तो वे इतने सारे मंदिरों में क्यों जा रहे हैं? हिंदुओं के लिए इससे अधिक अपमानजनक नहीं हो सकता, चाहे इससे हिंदुओं की भावनाएं कितनी ही आहत क्यों न हों,  चुनावी हिंदू राहुल गांधी के लिए यह कोई नई बात नहीं है।"

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेससंसदBJPOBC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार