लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः कुंडलपुर सहित दो शहर 'पवित्र क्षेत्र' घोषित, मांस और शराब की बिक्री पर लगा प्रतिबंध, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: February 22, 2022 12:57 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘(जैन साधु) आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से मैं कुंडलपुर और बांदकपुर (दोनों दमोह जिले में) को पवित्र क्षेत्र घोषित कर रहा हूं, जहां मांस और शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्दे जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर सहित दो शहर ‘पवित्र क्षेत्र’ घोषित किए गएसीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुंडलपुर में जैन समुदाय के पंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेते हुए यह घोषणा की

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर सहित दो शहरों को ‘पवित्र क्षेत्र’ घोषित करते हुए कहा कि वहां मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। चौहान ने सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल से 285 किलोमीटर दूर दमोह जिले में स्थित कुंडलपुर में जैन समुदाय के पंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेते हुए यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘(जैन साधु) आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से मैं कुंडलपुर और बांदकपुर (दोनों दमोह जिले में) को पवित्र क्षेत्र घोषित कर रहा हूं, जहां मांस और शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।’’ बांदकपुर शहर भगवान शिव के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। चौहान ने कहा कि विद्यासागर महाराज की इच्छा के अनुसार प्रदेश सरकार एक वर्ष के अंदर चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम हिंदी में शुरु करेगी।

उन्होंने नागरिकों से गौ रक्षा के काम में आगे आने और बेहतर पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने की भी अपील की। इस महीने की शुरुआत में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था कि प्रदेश सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू करेगी। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशजैन धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज