लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: इंदौर में कोरोना संदिग्ध ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी, 19 दिन से थे भर्ती

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 13, 2020 14:23 IST

इंदौर में कोरोना संदिग्ध 75 साल के एक बुजुर्ग ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर बुधवार सुबह अपनी जान दे दी। उन्हें 24 अप्रैल को सांस लेने में परेशानी पर एमटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग ने की आत्महत्या, रिपोर्ट आने में देरी के चलते थे परेशान मध्य प्रदेश में इंदौर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, 95 लोगों की जा चुकी है जान

इंदौरः सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एमटीएच अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध वृद्ध ने बुधवार सुबह चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 19 दिनों से अस्पताल में भर्ती था। 

मिली जानकारी के अनुसार उसने खिड़की से छलांग लगाई और दूसरी मंजिल के छज्जे पर आकर अटक गया था। सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे की है। 75 साल के सत्यपाल आहूजा को 24 अप्रैल को साँस लेने में परेशानी होने पर  एमटीएच अस्पताल की चौथी मंजिल पर भर्ती कराया गया था। 

उन्हें निमोनिया के लक्षण भी थे। उनका वहां उपचार चल रहा था। आज सुबह सत्यपाल ने खिड़की से छलांग लगा दी। हालांकि वह जमीन पर गिरने के बजाय दूसरी मंजिल के छज्जे पर आकर अटक गए। लेकिन गंभीर चोटें लगने और ज्यादा खून बहने के चलते उनकी मौत हो गई। 

बताया जाता है कि उनकी कोरोना की एक रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी, जबकि दूसरी रिपोर्ट नहीं आई थी। आरोप है कि रिपोर्ट में देरी के चलते वे परेशान थे और उन्होंने यह कदम उठा लिया। आहूजा के शरीर में ऑक्सीजन की कमी की बात भी उपचार के दौरान सामने आ रही है। सत्यपाल आहूजा का पान मसाले का कारोबार था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे, एक बहू और एक नाती हैं। 

सत्यपाल को कोरोना संक्रमण की शंका के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनके परिवार के अन्य लोगों के भी कोरोना टेस्ट कराए गए थे। उनमें से किसी में भी संक्रमण नहीं पाया गया। 

बता दें कि इंदौर में कोरोना महामारी की जद में 2,100 से ज्यादा लोग आ चुके हैं। रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में बुधवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.51 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 18 दिन से जिले में यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा