लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: हजारों प्रवासी मजदूर लौट रहे घर, देवास में एक मजदूर की मौत 

By नितिन गुप्ता | Updated: May 13, 2020 04:51 IST

कोरोना का कहर कुछ ऐसा है कि लोगो द्वारा घर में रहने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। लेकिन, सबसे अधिक परेशानी अपने घर छोड़कर दूरदराज शहरों में मजदूरी करने वाले परिवारों को हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई सहित महाराष्ट्र-गुजरात के अलग-अलग शहरों में काम करने वाले यूपी व बिहार के प्रवासी मजदूर देवास से होकर बड़ी संख्या में गुजर रहे हैं।हर दिन ऑटो, टेक्सी, ट्रक , दोपहिया वाहन और साईकिल से सेकड़ो लोग यूपी, बिहार, झारखण्ड जाने के लिए शहर के बायपास से गुजर रहे हैं।

देवास: देशभर में चल रहे लाकडाउन ने  आम और खास  की कमर तोड़कर रख दी है। व्यापार-व्यवसाय, उद्योग धंधे और नौकरीपेशा लोग भी परेशान हो गए हैं। सैकड़ो व्यापार, उद्योग बन्द हैं ।  ऐसे में सबसे ज्यादा असर प्रवासी मजदूरों पर पड़ा है।

कोरोना का कहर कुछ ऐसा है कि लोगो द्वारा घर में रहने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है । लेकिन सबसे अधिक परेशानी अपने घर छोड़कर दूरदराज शहरों में मजदूरी करने वाले परिवारों की हो रही है। मुंबई सहित महाराष्ट्र-गुजरात के अलग-अलग शहरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर, ऑटो, टेक्सी ड्राइवर अपने घर उत्तरप्रदेश-बिहार के गांव जाने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में देवास से गुजर रहे हैं।

हर दिन ऑटो, टेक्सी, ट्रक , दोपहिया वाहन और साईकिल से सेकड़ो लोग यूपी, बिहार, झारखण्ड जाने के लिए शहर के बायपास से गुजर रहे हैं । इसके अलावा हजारो की संख्या में ऐसे मजदूर भी चल रहे हैं , जो कभी पैदल तो कभी किसी ट्रक , टेंकर में बैठकर घर की और जा रहे हैं । शहर से गुजर रहे इन प्रवासी मजदूरों में से एक मजदूर की कल रात देवास बायपास रोड़ पर मौत हो गई।

मुम्बई के भिवंडी से झारखण्ड के लिए अपने 18 साथियों के साथ पैदल निकले 43 वर्षीय रियाज पिता सुल्तान अंसारी की देवास में मौत हो गई । कभी पैदल तो कभी किसी ट्रक पर सवार होकर भिवंडी से करीब 600 किलोमीटर का सफर कर मजदूरों का यह दल देवास पहुचा था।

झारखंड के देवगढ़ जिले  के निवासी मृतक के भाई जाहिद के अनुसार रियाज रास्ते में ही असहज महसूस कर रहा था और खाना नहीं खा पा रहा था।  देवास उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई और उसने यही दम तोड़ दिया । जिला प्रशासन ने मृतक के शव के साथ सुरक्षित ढंग से मजदूरों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्रमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब