लाइव न्यूज़ :

मप्र उच्च न्यायालय ने ओबीसी आरक्षण बढ़ाने वाले अध्यादेश पर लगी रोक हटाने से किया इनकार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 18:18 IST

Open in App

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने वाले अध्यादेश पर लगी अपनी रोक हटाने से इंकार कर दिया। महाधिवक्ता पी के कौरव ने बृहस्पतिवार को यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश सरकार ने रोक हटाने की मांग करते हुए अदालत में अपील की थी। मप्र उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए स्थगन आदेश ने प्रदेश में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश और सरकारी भर्ती को प्रभावित किया था। प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के समक्ष इस स्थगन आदेश का विरोध किया। कौरव ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायमूर्ति वी के शुक्ला की युगलपीठ ने बुधवार को कहा कि वह आदेश जारी करने के बजाय 20 सितंबर को अध्यादेश का विरोध करने वाली याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ताओं के वकील आदित्य सांधी ने कहा कि अध्यादेश ने मध्यप्रदेश में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में कुछ आरक्षण को बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया जो कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आज्ञापित 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा से बहुत अधिक है। सांघी ने कहा कि 19 मार्च 2019 को मप्र उच्च न्यायालय ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग के लिए आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने वाले मप्र सरकार के अध्यादेश पर रोक लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई