लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने खरगोन जिले में आईटीआई स्थापित करने के लिए एनटीपीसी के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 22:48 IST

Open in App

मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन जिले के एक गांव में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) लिमिटेड के साथ शुक्रवार को एक करार किया। प्रदेश सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एनटीपीसी लिमिटेड और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के बीच सनावद तहसील के बेड़िया गांव में एक आईटीआई स्थापित करने के लिए समझौते हुआ है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि करार के अनुसार, एनटीपीसी अपने सामुदायिक विकास बजट से बुनियादी ढांचे, भवन निर्माण, कार्यशाला, छात्रावास, कर्मचारी आवास, फर्नीचर, प्रयोगशाला उपकरण, मशीनरी, भूनिर्माण आदि के लिए 13.70 करोड़ रुपये आवंटित करेगा। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आईटीआई में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिनमें वेल्डिंग, मोटर मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन मिस्त्री और एयर कंडीशनर मैकेनिक आदि शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार