लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taza khabar: कोरोना वायरस संकट के बीच ग्वालियर में 50 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

By निखिल वर्मा | Updated: April 10, 2020 16:31 IST

मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है. यहां इंदौर और भोपाल शहर कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित है. इंदौर में दो डॉक्टरों सहित 27 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.इस्तीफा देने वाले एक डॉक्टर ने कहा है कि कोरोना वायरस के संभावित डर से वे ऐसा करने पर मजबूर हुए हैं

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संकट के बीच पहले ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे प्रदेश में ग्वालियर में 50 रेजिडेंट जूनियर डॉक्टर्स ने इस्तीफा दे दिया है। ग्वालियर में गजराराजा मेडिकल कॉलेज में गुरुवार (9 अप्रैल) को डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा सौंपा है। ये सभी मेडिकल ऑफिसर्स थे, इन्हें एक अप्रैल को ही कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तीन महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया था।

गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन एसएन आयंगर ने बताया कि सरकार के आदेश पर 92 डॉक्टर्स की इंटर्नशिप पूरी होने पर कोविड-19 में इमरजेंसी के लिए तीन महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया था। इसी बीच राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से नया आदेश आया जिसमें कहा गया है कि जो डॉक्टर्स इच्छुक है वो सेवाएं दे सकते हैं। इस आदेश के बाद 50 डॉक्टर्स ने तत्काल इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को सरकार ने एस्मा लागू किया है। अब कोई डॉक्टर इस्तीफा देगा तो वह मंजूर नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एमबीबीएस कोर्स और इंटर्नशिप पूरा होने के बाद चिकित्सा अधिकारी के रूप में सरकारी अस्पताल में एक साल की सेवा अनिवार्य है। इन डॉक्टरों को तीन महीने की अस्थायी अनुबंध नियुक्ति दी गई थी। अब जबकि इनमें से 32 डॉक्टर अभी भी काम कर रहे हैं। वर्तमान में कोरोना से पीड़ित मरीजों का इलाज जयारोग्य अस्पताल में किया जा रहा है और अधिकांश डॉक्टर कोरोना मामलों के लिए समर्पित हैं। डॉक्टरों में से एक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि एक बार जब उन्होंने नए अनुबंध को स्वीकार कर लिया, तो वे काम छोड़ नहीं पाएंगे।  एस्मा एक बाधा हो सकती है। कोरोना के डर ने उन्हें पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया था।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 440 मामले

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को दो महिला डॉक्टरों सहित कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 440 हो गई। प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन नए मरीजों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आई। इन नए मरीजों से जुड़े लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है और स्थानों को सील करने का काम शुरू कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ित महिला डॉक्टर शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल में काम करती हैं और कोविड-19 के जांच दल में शामिल थीं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भोपाल के इन 14 नए मरीजों को मिलाकर प्रदेश में वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 440 हो गयी है।

इंदौर में एक और डॉक्टर की मौत

इंदौर में कोरोना से शुक्रवार को एक  डॉक्टर सहित चार लोगों की मौत हो गई। इस तरह कुल 27 लोगो की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। गौरतलब है कि कल भी एक डॉक्टर की मौत हुई थी। दोनों डॉक्टर निजी प्रेक्टिस करते थे। ब्रह्मबाग कालोनी में रहने वाले डॉक्टर ओमप्रकाश चौहान पिछले काफी समय से अपने प्रायवेट क्लिनिक में क्षेत्र के रहवासियों का इलाज कर रहे थे।

डॉक्टर चौहान के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें सबसे पहले सुयश हास्पिटल में भर्ती किया गया था। लगातार इलाज के बाद भी डॉक्टर के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था और उनकी स्थिति ज्यादा खराब होती चली गई। डॉक्टर चौहान को बाद में अरविन्दो अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां पर आज उपचार के दौरान उनकी मौत गई।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेशइंदौरभोपालग्वालियरकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला