लाइव न्यूज़ :

MP CM: CM मोहन यादव को चुने जाने की प्रक्रिया, शिवराज के प्रस्ताव पर चुने गए मुख्यमंत्री

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 11, 2023 19:29 IST

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव के चयन की पूरी प्रक्रिया चंद मिनटों में पूरी की गई। सीएम शिवराज ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में रखा। जिसे विधायकों ने सर्वसम्मति से मंजूर कर दिया। इसके बाद मोहन यादव राजभवन पहुंचे और राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में नये मुख्यमंत्री के चुने जाने की पूरी प्रक्रियादिन भर की गहमागहमी के बीच चंद मिनटों में हुई प्रक्रियाशिवराज सिंह चौहान के रखा मोहन यादव के नाम का प्रस्तावमोहन यादव ने राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा

मोहन यादव के मुख्यमंत्री चुने जाने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के नए सरदार के नाम का ऐलान हो गया है। बीजेपी विधायक दल की एमपी बैठक में नए मुख्यमंत्री के चयन की पूरी प्रक्रिया को यहां समझिए,मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बैठक में प्रस्ताव रखा और डॉ. मोहन यादव को विधायक दल के नेता के रूप में चुन लिया गया।

बीजेपी दफ्तर में आज सुबह से नए सीएम के नाम को लेकर गहमागहमी का माहौल था। लेकिन मुख्यमंत्री का चयन चंद मिनट की प्रक्रिया में पूरा कर लिया गया। सुबह से ही केंद्रीय पर्यवेक्षकों के आने के साथ बीजेपी दफ्तर में विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन दिनभर चली इस हम गहमी के बीच नए मुख्यमंत्री का चयन करने में सिर्फ कुछ मिनट का समय ही लगा।

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई। इस दौरान पार्टी पर्यवेक्षक व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ, के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा उपस्थित रहीं। बैठक की शुरुआत पर प्रदेश विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों, बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक मनोहरलाल खट्टर ने बैठक की प्रस्तावना रखी। इसके बाद मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने विधायक डॉ. मोहन यादव का नाम विधायक दल के नेता के लिए प्रस्तावित किया। मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव का अनुमोदन वरिष्ठ नेता नरेंद्रसिंह तोमर, प्रहलाद पटेल,  कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट ने किया। विधायक दल की सहमति पर मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। 

वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

 निर्वाचित होने पर केंद्रीय पर्यवेक्षक मनोहरलाल खट्टर,  शिवराजसिंह चौहान, विष्णुदत्त शर्मा ने डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया और बधाई दी।  

टॅग्स :भारतBJPशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार