लाइव न्यूज़ :

MP CM Oath Ceremony: मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

By अंजली चौहान | Updated: December 13, 2023 11:55 IST

मोहन यादव के अलावा, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है।

Open in App
ठळक मुद्देआज मध्य प्रदेश में नये सीएम ने शपथ ले ली हैमोहन यादव एमपी के नए सीएम हैंकार्यक्रम में पीएम मोदी समेत बीजेपी के शीर्ष नेता शामिल हुए

MP CM Oath Ceremony: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी आज प्रदेश को नया मुख्यमंत्री सौंप चुकी है। बीजेपी के नवनिर्वचित सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

बीजेपी द्वारा अपनी असामान्य सीएम पसंद की घोषणा के साथ मुख्यमंत्रियों के नामों पर सस्पेंस खत्म होने के बाद, अब कैबिनेट बर्थ को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। मोहन यादव के अलावा, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। 

मध्य प्रदेश में आयोजित सीएम शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत अन्य दिग्गज नेता समारोह में मौजूद रहें। 

वहीं, छत्तीसगढ़ में भी आज ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। मध्य प्रदेश के बाद अब शाम के समय छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शपथ ग्रहण होगा। इस दौरान पीएम मोदी समेत अन्य नेता भी सीधा एमसी से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। 

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 मेंचार राज्यों के चुनाव में तेलंगाना छोड़ बीजेपी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत हासिल की। इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। 

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradeshनरेंद्र मोदीमोदी सरकारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल