लाइव न्यूज़ :

MP Cabinet Oath Ceremony: MP में मंत्रिमंडल विस्तारः विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह समेत 18 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

By आकाश सेन | Updated: December 25, 2023 17:53 IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है । टीम मोहन के 28 मंत्रियों ने राजभवन में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 28 मंत्रियों में से 12 ओबीसी, 7 सामान्य वर्ग 5 अनूसुचित जाति और 4 अनुसूचित जनजाति से हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMP में मंत्रिमंडल विस्तार18 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ 28 मंत्रियों में से 12 ओबीसी, 7 सामान्य वर्ग 5 अनूसुचित जाति और 4 अनुसूचित जनजाति से हैं।

भोपाल: मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय समेत 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम डॉ. मोहन यादव और दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल राजभवन में मौजूद हैं।

इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

 .कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह

 .कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग

.नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर

 .संपतिया उईके ने अकेले शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने राज्यपाल के पैर छुए।

 राज्य मंत्री के रूप में इन्होंने ली शपथ

राज्य मंत्री के रूप में  कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार ने शपथ ली । कुल मिलाकर टीम मोहन में 18 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ है। मंत्रिमंडल विस्तार में सीनियर विधायकों के साथ ही युवाओं और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर। एक बेहतर सोशल इंजीनियरिंग देखने को मिली है। 28 मंत्रियों में से 12 ओबीसी, 7 सामान्य वर्ग 5 अनूसुचित जाति और 4 अनुसूचित जनजाति से हैं। जिससे सभी वर्गों को साधा जा सके।

टॅग्स :Madhya Pradeshमोहन यादवशिवराज सिंह चौहानभोपालकैलाश विजयवर्गीयनरेंद्र मोदीनरेन्द्र सिंह तोमरRakesh SinghBJPNarendra ModiNarendra Singh Tomar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?