लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: Instagram पर दोस्ती करने के बाद युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग से किया बलात्कार

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:27 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ 19 वर्षीय एक लड़के द्वारा फोटो-वीडियो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के कुछ दिनों बाद कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने रविवार को बताया कि 14 वर्षीय इस लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर अपने ही इलाके में रहने वाले 19 वर्षीय युवक मुस्तफा मंसूरी से हाल ही में हुई थी।

शनिवार अपराह्न आरोपी ने लड़की को फोन कर मिलने के बहाने औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके स्थित एक मन्दिर में बुलाया, जहां वह लड़की को लेकर दर्शन के बहाने मन्दिर में गया और मंदिर के पीछे ले जाकर लड़की से दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी मुस्तफा के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार), 506 (धमकाना) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :Madhya Pradeshरेपक्राइमMustafa MansoorirapeCrime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो