लाइव न्यूज़ :

रंग के आधार पर फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की मांग क्यों? लोकसभा में भड़के बीएसपी सांसद

By सत्या द्विवेदी | Updated: December 19, 2022 17:02 IST

फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद का मुद्दा अब संसद में भी गर्मा गया है, बीएसपी नेता दानिश अली ने इस मु्द्दे पर अपना बयान दिया कहा कि 'रंग से जोड़कर फिल्मों को बैन करने की मांग हो रही है, जो मौजूदा समय में एक नई प्रथा शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद पहुंचा 'बेशर्म रंग' पर विवाद का मामला।बीएसपी नेता दानिश अली ने उठाए सवाल।सेंसर बोर्ड की क्‍या जरूरत!

नई दिल्ली: शहरुख खान की आने वाली फिल्म के गाने 'बशर्म रंग' पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 'पठान' के इस गाने को लेकर कोई न कोई अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है। अब यह मुद्दा संसद तक पहुंच गया है। बहुजन समाज पार्टी के नेता दानिश अली ने लोकसभा में 'पठान' के इस गाने को लेकर बयान दिया है।

अली ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि सेंसर बोर्ड से मंजूर फिल्मों को किसी तरह की धमकी न दी जाए। शून्यकाल के दौरान कुंवर दानिश अली ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि रविवार रात फीफा विश्वकप में हमारे देश की एक अभिनेत्री ने ट्रॉफी का अनावरण किया और देश का मान बढ़ाया।

उन्होंने कहा, 'लेकिन आज देश में रंग को भी धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। रंग के आधार पर फिल्मों को प्रतिबंधित करने की मांग करने की प्रथा शुरू हो गई है।' उन्होंने कहा कि इस देश में अनेक कलाकारों ने अपने काम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ायी है, लेकिन सत्ता पक्ष के लोग ही रंग के आधार पर फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सेंसर बोर्ड की क्या जरूरत है ?

रंगों से किसी धर्म को खतरा नहीं

दानिश अली ने कहा कि सनातन धर्म इतना कमजोर नहीं है कि कोई कलाकार किसी एक रंग का कपड़ा पहनकर काम करता है और धर्म संकट में आ जाए या इस्लाम धर्म इतना कमजोर नहीं है कि किसी एक दृश्य से वह खतरे में आ जाए।

उन्होंने कहा कि इस सदन में कई ऐसे सदस्य है जिन्होंने भगवा रंग के साथ कला का प्रदर्शन किया और उसके आधार पर यहां आए। बता दें शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसे लेकर लगातार विरोध हो रहा है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रBSP MLAशाहरुख खानदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल