लाइव न्यूज़ :

मोतिहारी में डीएम और एसपी ने राजद विधायक की गाड़ी को खदेड़कर पकड़ा, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2019 17:22 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजद के ढाका से विधायक फैसल रहमान अपने दल-बल के साथ ढाका के जमुआ बूथ पर पहुंच गए. इस दौरान विधायक की मंशा भांपकर वहां के लोगों ने उनके आने का विरोध किया तो वे भी अड़ गए. इसके बाद लोगों ने विधायक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए किया रोडेबाजी की.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है.महाराजगंज में राजद विधायक की दबंगई पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया.

बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत मतदान के दौरान वैसे तो अधिकतर जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण हुए, लेकिन एक दो जगहों पर झड़प और रोडेबाजी की घटनाएं भी सामने आ हीं गईं.

इसी क्रम में राजद के एक विधायक के मोतिहारी के ढाका में एक बूथ पर पहुंचने के बाद हंगामा शुरू हो गया और लोगों ने रोड़ेबाजी भी की.

मतदाताओं के विरोध के बाद विधायक को वहां से भागना पड़ा, लेकिन पुलिस ने उनकी गाड़ी को खदेड़कर पकड़ा और उसे जब्त कर लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजद के ढाका से विधायक फैसल रहमान अपने दल-बल के साथ ढाका के जमुआ बूथ पर पहुंच गए. इस दौरान विधायक की मंशा भांपकर वहां के लोगों ने उनके आने का विरोध किया तो वे भी अड़ गए.

इसके बाद लोगों ने विधायक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए किया रोडेबाजी की. 

इसके बाद विधायक अपनी गाड़ी लेकर भागने लगे. लेकिन मोतिहारी के डीएम और एसपी ने उनका पीछा किया और कुंडवा चैनपुर में विधायक की गाड़ी को पहले घेरकर रोका गया फिर उनकी गाड़ी जब्त कर ली गई.

यहां यह भी बता दें कि महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सटे छपरा के इसुआपुर में फायरिंग की घटना हुई थी. 

इसका आरोप भी राजद विधायक मुंद्रिका राय पर लगा है. जबकि इस घटना में जख्मी होने वाला शख्स इसुआपुर के जिला पार्षद प्रियंका सिंह का देवर और भाजपा नेता प्रमोद सिंह है. उसे गोली मारने का आरोप राजद विधायक पर लगा है.

वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है. तेजस्वी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर भाजपा थोड़ा और हिंसक हुई तो जनता जवाब देगी और फिर ये लोग बाप-बाप करेंगे.

हालांकि, महाराजगंज में राजद विधायक की दबंगई पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया और भाजपा पर ही गुंडागर्दी का आरोप लगा डाला. 

तेजस्‍वी यादव ने छपरा की घटना के बदले आरा में दो गुटों के बीच झड़प पर सवाल उठा दिया और कहा कि भाजपा के लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं. आरा में प्रचार गाड़ी में तोड़-फोड़ किया गया है.

उन्‍होंने भाजपा पर खूनी खेल पर उतरने का आरोप भी लगाया है. राजद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह पर भी हमला बोला.

बता दें कि भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत नवादा बेन गांव में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार करने गई भाकपा-माले की गाड़ी को लेकर दो गुट आपस में भिड गए थे.

इस दौरान प्रचार गाड़ी पर लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से हमला किया गया. इस हमले में आधा दर्जन समर्थक घायल हो गए थे, जिसमें दो को गंभीर चोटें आई थीं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावआरजेडीतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार