लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई और ओले गिरे

By भाषा | Updated: January 6, 2021 09:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में बुधवार सुबह बारिश हुई और ओले गिरे। दिल्ली में चार दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में भी बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के निवासियों ने बारिश और ओले गिरने के वीडियो साझा किए।

सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 1.3 मिमी बारिश दर्ज की थी।

पालम, लोधी रोड और रिज क्षेत्र के मौसम केन्द्रों ने इस दौरान क्रमश: 5.3 मिमी, 0.4 मिमी और 4.8 मिमी बारिश दर्ज की।

बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 13.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो 15 साल में जनवरी में सबसे कम था। घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता ‘शून्य’ मीटर हो गयी थी।

शहर में रविवार को बादल गरजने के साथ भारी बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे और रविवार दिन में ढाई बजे के बीच 39.9 मिमी बारिश दर्ज की।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र