लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार रहने की संभावना

By भाषा | Updated: September 3, 2021 01:34 IST

Open in App

झारखंड विधानसभा का शुक्रवार से शुरू हो रहा मानसून सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है क्योंकि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेतृत्व वाला विपक्ष रोजगार नीति से लेकर कानून व्यवस्था तक के मुद्दों पर राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा)-कांग्रेस गठबंधन को घेरने की तैयारी में है। विधानसभा का सत्र नौ सितंबर को समाप्त होगा। भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि पार्टी राज्य की रोजगार नीति को खत्म करने की मांग भी उठाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नीति की "खामियों" को रेखांकित करते हुए एक मसौदा तैयार किया है। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा, “राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। पिछले 19 महीने में 19 लोगों को भी नौकरी नहीं मिली।’’ विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो द्वारा बृहस्पतिवार को बुलायी गई सर्वदलीय बैठक का मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बहिष्कार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारतहरियाणा का हो रहा परिवर्तन: कैसे भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और योग्यता को दिया बढ़ावा

भारतबीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की राज्यसभा सीटें बढ़कर 115 हुईं, 96 पर पार्टी अकेली सबसे बड़ी

भारतकांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना क्यों नहीं? 'यू-टर्न' तंज पर बीजेपी का पलटवार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज