लाइव न्यूज़ :

Money Laundering Case: 5 दिन की रिमांड, हेमंत को पीएमएलए कोर्ट से झटका, धन शोधन और भूमि घोटाले का मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2024 15:46 IST

Money Laundering Case: झारखंड में एक विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को पांच दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभूखंड के ‘‘अवैध’’ कब्जे और ‘‘भूमि माफिया’’ के साथ संबंध को लेकर केस दर्ज किया।सात घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद बुधवार रात गिरफ्तार किया गया था।झामुमो नेता को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Money Laundering Case: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड मिल गई है। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 1 फरवरी को कोर्ट में ईडी ने उन्हें रिमांड पर मांगा था, जिसका हेमंत सोरेन के वकील ने कड़ा विरोध किया था। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और 2 फरवरी को फैसला सुनाने की बात कही थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने धन शोधन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर हस्तक्षेप करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। सोरेन ने ईडी के द्वारा की गई उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ताओं कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी से राहत के लिए झारखंड हाईकोर्ट जाने को कहा। अपनी गिरफ्तारी की आशंका के कारण झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी याचिका में ईडी पर उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने याचिका में कहा था कि अब से कुछ महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर याचिका में सोरेन ने उनकी गिरफ्तारी को अनुचित, मनमाना और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन घोषित करने का आग्रह किया था।

सोरेन को 31 जनवरी को भूखंड के अवैध कब्जे और भूमि माफियाओं के साथ कथित संबंध से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें बृहस्पतिवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

टॅग्स :हेमंत सोरेनचंपई सोरेनझारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी