लाइव न्यूज़ :

मोईन कुरैशी केस: CBI चाहती है गिरफ्तार देवेंद्र कुमार की 10 दिनों की रिमांड, अस्थाना ने भी ली कोर्ट की शरण

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 23, 2018 13:48 IST

मालूम हो कि जांच एजेंसी ने रविवार को देवेंद्र के घर पर छापा मारा था। वहीं, जांच ऐजेंसी के नंबर एक और दो नंबर के अधिकारियों पर उठी उंगली के बाद मामले में सीधा संज्ञान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है और सीबीआई चीफ आलोक वर्मा और उनके उपनिदेशक को तलब किया था।

Open in App

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मांस कारोबारी मोईन कुरैशी मामले को लेकर अपने ही डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार को 22 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसने मंगलवार (23 अक्टूबर) को गिरफ्तार किए गए देवेंद्र कुमार के लिए 10 दिन के रिमांड की मांग की है, जबकि देवेंद्र कुमार के वकील ने दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में जमानत की अर्जी दी है।

इधर, मामला बढ़ने के बाद सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने भी कोर्ट की शरण ली है और दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका दायर कर कहा है कि उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द किया जाए और उनके खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया जाए।दरअसल, राकेश अस्थाना पर आरोप है कि मांस कारोबारी मोईन कुरैशी से जुड़े एक मामले में जिस एक आरोपी के विरुद्ध वह जांच कर रहे थे, उससे उन्होंने रिश्वत ली है। इस मामले में सीबीआई ने अपने ही दफ्तर में छापेमारी की है औक इस दौरान देवेंद्र कुमार के पास से 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

मालूम हो कि जांच एजेंसी ने रविवार को देवेंद्र के घर पर छापा मारा था। वहीं, जांच ऐजेंसी के नंबर एक और दो नंबर के अधिकारियों पर उठी उंगली के बाद मामले में सीधा संज्ञान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है और सीबीआई चीफ आलोक वर्मा और उनके उपनिदेशक को तलब किया था। तलब के बाद पीएम मोदी ने सीबीआई चीफ से मुलाकात की है।

बता दें कि दो महीने पहले अस्थाना ने कैबिनेट सचिव से सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ यही शिकायत की थी। सीबीआई ने सतीश साना की शिकायत के आधार पर विशेष निदेशक अस्थाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 

मांस कारोबारी मोईन कुरेशी की कथित संलिप्तता से जुड़े 2017 के एक मामले में जांच का सामना कर रहे साना ने आरोप लगाया कि अस्थाना ने उसे क्लीनचिट दिलाने में कथित रुप से मदद की।

सीबीआई ने बिचौलिया समझे जाने वाले मनोज प्रसाद को भी 16 अक्टूबर को दुबई से लौटने पर गिरफ्तार किया था। हालांकि जांच एजेंसी इस पूरे मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है।

गुजरात संवर्ग के आईपीएस अधिकारी अस्थाना उस विशेष जांच दल (एसआईटी) की अगुवाई कर रहे हैं जो अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले और उद्योगपति विजय माल्या द्वारा की गयी ऋण धोखाधड़ी जैसे अहम मामलों को देख रहा है। यह दल मोईन कुरैशी मामले की भी जांच कर रहा है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, अस्थाना ने 24 अगस्त को कैबिनेट सचिव को एक विस्तृत पत्र लिखकर वर्मा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के 10 मामले गिनाए थे। इसी पत्र में यह भी आरोप लगाया गया था कि साना ने इस मामले में क्लीनिचट पाने के लिए सीबीआई प्रमुख को दो करोड़ रुपये दिये। 

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज