लाइव न्यूज़ :

मोहिनी अट्टम नृत्यांगना कनक रेले का निधन, हेमा मालिनी ने तस्वीरें शेयर कर लिखा आत्मीय नोट

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2023 10:14 IST

हेमा मालिनी कनक रेले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- कनक जी का रूप और व्यक्तित्व शाश्वत है। उनके अद्भुत परिवार और नालंदा के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं हमेशा हमारी दोस्ती को संजो कर रखूंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे पद्म विभूषण से सम्मानित मोहिनी अट्टम नृत्यांगना कनक रेले का बुधवार निधन हो गया।कनक रेले नालंदा नृत्य अनुसंधान केंद्र की संस्थापक थीं।

मुंबईः पद्म विभूषण से सम्मानित मोहिनी अट्टम नृत्यांगना कनक रेले का बुधवार निधन हो गया। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हेमा मालिनी ने नृत्यांगना की कुछ तस्वीरें साझा कीं और उनके निधन को निजी क्षति बताया। हेमा मालिनी ने लिखा कि हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति, खासकर मेरे लिए। हमारे बीच एक प्यार और आपसी सम्मान था।

हेमा ने कनक रेले को याद करते हुए लिखा- पद्म विभूषण डॉ. श्रीमती. मोहिनी अट्टम नृत्यांगना, कोरियोग्राफर और नालंदा नृत्य अनुसंधान केंद्र की संस्थापक कनक रेले का निधन शास्त्रीय नृत्य की दुनिया के लिए एक महान युग का अंत है। इस दुनिया में उनका योगदान बहुत बड़ा है। अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे कहा है कि कनक जी का रूप और व्यक्तित्व शाश्वत है। उनके अद्भुत परिवार और नालंदा के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं हमेशा हमारी दोस्ती को संजो कर रखूंगी।

अभिनेत्री और भरतनाट्यम नृत्यांगना सुधा चंद्रन ने लिखा, "ओम शांति .... एक और किंवदंती हमें आंसुओं के साथ छोड़ गई ... हमारी नृत्य बिरादरी आपको याद करेगी मैम।"

मालूम हो कि हेमा मालिनी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तकी हैं और उनकी बेटियाँ ईशा देओल और अहाना देओल भी इसमें प्रशिक्षित हैं। उन्होंने विभिन्न धर्मार्थ कार्यक्रमों के लिए एक साथ प्रदर्शन किया है। रेले की बात करें तो उन्हें पद्म श्री (1989), पद्म भूषण (2013), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1994), कालिदास सम्मान (2006), एम.एस. सुब्बुलक सहित लगभग आठ दशक लंबे नृत्य करियर में विभिन्न पुरस्कार मिले।

टॅग्स :हेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारमथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

ज़रा हटकेVIDEO: हेमा मालिनी से नाराज हुआ बुजुर्ग, कहा सेलिब्रिटीज को खास सुविधा, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल