लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने ब्रू शरणार्थियों को त्रिपुरा में स्थायी रूप से बसाने के समझौते का किया स्वागत

By भाषा | Updated: January 17, 2020 05:42 IST

PM मोदी ने यह भी कहा कि इससे ब्रू-रियांग शरणार्थियों को सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “वास्तव में यह दिन खास है।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूर्वोत्तर और वहां के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रू शरणार्थी मिजोरम से विस्थापित होकर 22 साल से त्रिपुरा के शिविरों में रह रहे थेसराकार ने कहा है कि 30 हजार शरणार्थियों को बसाया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रू-रियांग शरणार्थियों को त्रिपुरा में स्थायी रूप से बसाने के लिए किये गए समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें ‘‘बड़ी मदद’’ मिलेगी । प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कदम से ब्रू-रियांग शरणार्थियों को बहुत मदद मिलेगी।

मोदी ने यह भी कहा कि इससे ब्रू-रियांग शरणार्थियों को सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “वास्तव में यह दिन खास है।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूर्वोत्तर और वहां के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “आज के समझौते से ब्रू-रियांग शरणार्थियों को बहुत मदद मिलेगी। उन्हें अनगिनत विकास योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में गुरुवार को दिल्ली में ब्रू समुदाय, केंद्र सरकार और मिजोरम सरकार के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इसके तहत मिजोरम से विस्थापित हुए 30,000 से अधिक ब्रू आदिवासी त्रिपुरा में स्थायी रूप से बसेंगे। ये विस्थापित ब्रू आदिवासी 1997 से त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में शरणार्थियों के रूप में रह रहे थे। 

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज