लाइव न्यूज़ :

पूर्व नौकरशाहों ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा खत, कहा- रेप पीड़ितों के परिवारों से माँगें माफी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2018 11:04 IST

 रविवार (16 अप्रैल) को देश के 49 रिटायर नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला खत लिखा है। इस खत में कठुआ और उन्नाव गैंग रेप के बारे में कहा गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: कठुआ और उन्नाव रेप के बाद पूरे देश मे एक गुस्से का माहौल है, हर कोई इस तरह की घटाओं के कारण आक्रोश में है। इन घटनाओं पर न्याय के लिए देश में लोग जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी बीच  रविवार (16 अप्रैल) को देश के 49 रिटायर नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला खत लिखा है। इस खत में कठुआ और उन्नाव गैंग रेप के बारे में कहा गया है। खत में लिखा गया है कि कठुआ और उन्नाव की दर्दनाक घटनाएं दिखाती हैं कि सरकार अपनी बहुत ही मूल ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में भी नाकाम रही है।

सूरत रेप: पुलिस का दावा- 11 साल की बच्ची को एक हफ्ते तक बंधक बनाकर किया गया था रेप, फिर की हत्या

 ये देश का सबसे काला दौर है और इससे निपटने में सरकार और राजनीतिक पार्टियों की कोशिश बहुत ही कम और कमज़ोर है। खत में आगे लिखा गया है कि नागरिक सेवाओं से जुड़े हमारे युवा साथी भी लगता है अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।  इस पत्र में प्रधानमंत्री से कहा गया है कि वो कठुआ और उन्नाव में पीड़ित परिवारों से माफी मांगें और मामलों की फास्ट ट्रैक जांच करवाएं।

खत में यह भी मांग की गई है कि पीएम नफरत भरे भाषणों और अपराधों से जुड़े लोगों को अपनी सरकार से हटाएं और इस पूरे मसले पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाएं। खत में कहा गया है सरकार इस सबको देखकर कहा जा सकता है कि असफल रही है। रविवार को देशवासियों को मजबूरी में सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग करनी पड़ी है। इस खत के जरिए सरकार से कई तरह के नौकरशाहों ने सवाल किए हैं। 

कठुआ रेप केस मामले में आरोपियों के खिलाफ सुनवाई सोमवार से शुरू

उन्नाव में हुए गैंगरेप में खुद बीजेपी विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोगों के विरोध के बाद  आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, कठुआ में  8 साल की बच्ची की अपहरण के बाद कई दिनों तक गैंगरेप करने के बाद हत्या कर दी गई। जिसके बाद से हर कोइई न्याय की मांग कर रहा है। हर किसी के मन में बेटियों की बचाने की बात कहने वाली सरकार को लेकर कई तरह के सवाल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउन्नाव गैंगरेपकठुआ गैंगरेपरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज