लाइव न्यूज़ :

बिरसा मुंडा को मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, झारखंड के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: November 15, 2020 10:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न रविवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आजादी के आंदोलन मे उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई भी दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’’

बिरसा मुण्‍डा ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी और जनजातीय समुदाय को उनके खिलाफ एकजुट किया था। महज 25 वर्ष की उम्र की उनका निधन हो गया था।

बिरसा मुंडा की जयंती के ही दिन वर्ष 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर भी राज्यवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र