लाइव न्यूज़ :

मोदी ने प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक आर नरसिम्हा के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 10:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक तथा पद्म विभूषण से सम्मानित रोड्डम नरसिम्हा के निधन पर मंगलवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्होंने ज्ञान और अनुसंधान की भारतीय परम्परा की श्रेष्ठता को साकार किया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘रोड्डम नरसिम्हा ने ज्ञान और अनुसंधान की भारतीय परम्परा की श्रेष्ठता को साकार किया। वह एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक थे और भारत की प्रगति के लिए विज्ञान और नवाचार की ताकत का लाभ उठाने को लेकर गंभीर थे। उनके निधन से दु:खी हूं। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) में सेवाएं देने वाले 87 वर्षीय वैज्ञानिक नरसिम्हा ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में अंतिम सांस ली।

नरसिम्हा हृदय संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे और 2018 में उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था।

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिये 2013 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज