लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने दी सफाई, हम नहीं कर रहे रेलवे का निजीकरण, सिर्फ कुछ सेवाएं की जा रही हैं आउटसोर्स

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 22, 2019 18:12 IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्ननकाल में एक सवाल के जवाब में निजी क्षेत्र के सहयोग की वजह बताते हुये कहा कि सरकार को रेलवे के कुशल संचालन के लिये अगले 12 साल में लगभग 50 लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र सरकार ने रेलवे का निजीकरण करने की आशंकाओं को निराधार बताया है।उसने कहा कि यात्रियों को रेलगाड़ी में बेहतर सेवायें मुहैया कराने के लिये कुछ सेवाओं को निजी क्षेत्र की पहल पर आउटसेार्स किया जा रहा है। 

केन्द्र सरकार ने रेलवे का निजीकरण करने की आशंकाओं को निराधार बताते हुये कहा है कि यात्रियों को रेलगाड़ी में बेहतर सेवायें मुहैया कराने के लिये कुछ सेवाओं को निजी क्षेत्र की पहल पर आउटसेार्स किया जा रहा है। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्ननकाल में एक सवाल के जवाब में निजी क्षेत्र के सहयोग की वजह बताते हुये कहा कि सरकार को रेलवे के कुशल संचालन के लिये अगले 12 साल में लगभग 50 लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी। सरकार के लिये यह राशि जुटाना मुमकिन नहीं होगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मंशा भारतीय रेल का निजीकरण करना नहीं बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधा और लाभ देना है। भारतीय रेल भारत और भारत के लोगों की संपदा है और हमेशा रहेगी। 

गोयल ने कहा कि रेलगाड़ी और स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधायें मुहैया कराने के लिये निजी क्षेत्र का सहयोग आउटसोर्स कर लाइसेंस प्रणाली के आधार पर लिया जा रहा है। इससे रेलवे के मौजूदा कर्मचारियों की सेवायें किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होंगी। 

बिहार में रेल परियोजनाओं की प्रगति से जुड़े एक पूरक प्रश्न के जवाब में रेल राज्यमंत्री अंगडी सुरेश ने बताया कि राज्य में अभी 55 रेल परियोजनायें चल रही है। बिहार की रेल परियोजनाओं के लिये चालू वित्त वर्ष में 362 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुये 4093 करोड़ रुपेय आवंटित किये गये है।

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत