लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने पिछड़ों के लिए काफी काम किया है : भूपेंद्र यादव

By भाषा | Updated: August 16, 2021 22:52 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सामान्य वर्ग के हितों को नुकसान पहुंचाए बिना पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए बहुत काम किया है क्योंकि सामाजिक न्याय भाजपा की विचारधारा के केंद्र में है। यादव ने अपनी ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा गुरुग्राम से शुरू की जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए जिन्होंने संकेत दिया कि केंद्रीय मंत्री भविष्य में राज्य में भाजपा का चेहरा हो सकते हैं। रैली में अपने संबोधन में यादव ने अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों सहित पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का जिक्र किया और कहा कि सामाजिक न्याय भाजपा की विचारधारा के केंद्र में है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों सहित पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए अधिकतम काम किया है और साथ में सामान्य जातियों के हितों का भी ध्यान रखा है।’’ रैली में खट्टर के साथ ही केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ और पार्टी के विभिन्न सांसद तथा विधायक भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार