लाइव न्यूज़ :

Modi 3.0: मोदी कैबिनेट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए उनके बारे में

By आकाश चौरसिया | Updated: June 9, 2024 19:59 IST

Modi 3.0: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने करनाल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराकर 2.3 लाख से अधिक वोटों से लोकसभा चुनाव जीता।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी कैबिनेट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने ली मंत्री पद की शपथ 26 अक्टूबर 2014 से 12 मार्च 2024 तक हरियाणा के थे मुख्यमंत्रीपूर्व में आरएसएस प्रचारक भी रह चुके हैं

Modi 3.0: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। ऐसे में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम कैबिनेट के लिए कंफर्म हो गया है। क्योंकि संभावित मंत्रियों की बैठक में वो भी शामिल हुए और उनका नाम लगभग तय माना जा रहा था। ऐसे में अब उन्हें मोदी सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने करनाल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराकर 2.3 लाख से अधिक वोटों से लोकसभा चुनाव जीता। इससे पहले दिन में, नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित सांसदों को हाई-टी पर आमंत्रित किया, जिनके नए मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद में शामिल होने की संभावना है।

7, लोक कल्याण मार्ग पर चाय बैठक में भाग लेने के बाद खट्टर ने कहा, "नरेंद्र मोदी की एक परंपरा है कि वह लोगों को अपने आवास पर चाय बैठक के लिए बुलाते हैं। वह केवल उन्हीं को बुलाते हैं जिन्हें वह अपने मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते हैं।"

खट्टर ने कहा कि कुछ औपचारिकताएं बाकी थीं, जो उन्होंने पूरी कर ली हैं। पूर्व सीएम ने कहा, "उन्होंने (मोदी) मुझसे अगले 24 घंटे तक दिल्ली में रहने के लिए कहा है।" खट्टर ने कहा कि बैठक में उनके अलावा राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद थे। चाय बैठक में शामिल होने वालों में भाजपा नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, एस जयशंकर, सर्बानंद सोनोवाल, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए थे।

पीएम मोदी आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में अपने मंत्रिपरिषद के साथ पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 5 जून को एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनने का प्रस्ताव पारित किया।

कौन है मनोहर लाल खट्टरमनोहर लाल खट्टर (जन्म 5 मई 1954) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने 26 अक्टूबर 2014 से 12 मार्च 2024 को अपने इस्तीफे तक हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य और पूर्व आरएसएस प्रचारक भी रहे हैं। उन्होंने 2014 से 2024 तक हरियाणा विधानसभा में करनाल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह 2024 के भारतीय आम चुनाव में करनाल, हरियाणा से भारत की संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुने गए।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीहरियाणामनोहर लाल खट्टरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?