लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी दो और 5 हजार का इनाम पाओ', महाराष्ट्र में राज ठाकरे की तस्वीर के साथ MNS ने लगाए पोस्टर

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 28, 2020 08:25 IST

23 जनवरी को एक रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे पाकिस्तानी, बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर करने के लिए राजग सरकार को समर्थन देने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर 2006 में अपनी पार्टी बनाई थी।पोस्टर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की तस्वीर भी लगी है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यलय के बाहर एक विवादित पोस्टर लगा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा लगाए गए पोस्टर में लिखा है, अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में सही जानकारी देने वाले मुखबिरों को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पोस्टर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की तस्वीर भी लगी है। कुछ दिनों पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक रैली में घुसपैठियों को बाहर निकालने की मांग भी की थी। 

23 जनवरी को एक रैली में राज ठाकरे ने कहा था, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पाकिस्तान और बांग्लादेश के अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की मांग करता है। उन्होंने कहा था,  ‘मैं मराठी हूं और हिंदू भी। मैंने अपना धर्म नहीं बदला है। अगर मेरे अंदर के मराठी को छेड़ने की कोशिश होगी तो मैं मराठी के रूप में उस आदमी के पीछे पड़ जाऊंगा और यदि कोई मेरे अंदर के हिंदू को छेड़ता है तो उसके पीछे हिंदू की तरह पड़ जाऊंगा।’

उन्होंने दावा किया था, ‘हम बड़े आंतरिक खतरे (अवैध घुसपैठियों) का सामना कर रहे हैं और भारतीय सैनिकों को सीमा पर (दुश्मन से) लड़ने के बजाय उनसे लड़ना पड़ सकता है।’’ राज ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा, ‘कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि प्रदर्शन के पीछे कारण हैं कि वे अनुच्छेद 370 हटाये जाने से नाराज हैं, राम मंदिर फैसले पर नाराजगी है और उसे गुस्से को जाहिर किया जा रहा है।’ उन्होंने सवाल किया कि प्रदर्शनों में भाग लेने वाले कितने मुस्लिम भारतीय हैं। 

राज ठाकरे ने कहा, ‘और अगर भारतीय मुस्लिम उनका (विदेशियों का) समर्थन कर रहे हैं तो हम उनका समर्थन क्यों करें?’’ घुसपैठियों को देश से निकालने की बात करते हुए मनसे अध्यक्ष ने भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली ‘समझौता एक्सप्रेस’ को भी रोकने की बात कही। 

राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर 2006 में अपनी पार्टी बनाई थी। शिवसेना को भी उसकी हिंदुत्व की विचारधारा के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन उद्धव की अगुवाई वाली पार्टी ने पिछले साल भाजपा से अलग होकर महाराष्ट्र में कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। 

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनानागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार