लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, कहा- राजनीति में कोई भी हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहता

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 10, 2022 19:49 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को एक पत्र लिखा. इस पत्र के जरिये राज ठाकरे ने सीएम पर निशाना साधा और कहा कि महाराष्ट्र सरकार जिस तरह से राज्य पुलिस बल के माध्यम से मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है...क्या सरकार और पुलिस ने मस्जिदों में छिपे हथियारों और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इस तरह गिरफ्तारी अभियान चलाया?

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे लगातार राज्य में जारी लाउडस्पीकर विवाद को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा.

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा, "राजनीति में कोई भी हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहता है। सत्ता आती है और सत्ता जाती है। आपके साथ भी, यह हमेशा के लिए नहीं रहेगा...महाराष्ट्र सरकार जिस तरह से राज्य पुलिस बल के माध्यम से मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है...क्या सरकार और पुलिस ने मस्जिदों में छिपे हथियारों और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इस तरह गिरफ्तारी अभियान चलाया?"

राज ठाकरे ने अपना पत्र मराठी में लिखते हुए उसे ट्वीट किया है. बता दें कि राज ठाकरे लगातार राज्य में जारी लाउडस्पीकर विवाद को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. उन्होंने हाल-फिलहाल में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. बालासाहेब ठाकरे के इस पुराने वीडियो में उन्हें सड़कों पर नमाज और मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर बोलते देखा जा सकता है। 

वीडियो में बाल ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बात कर रहे हैं। मालूम हो, इस दौरान उन्हें ये कहते हुए भी सुना जा सकता है कि हमारी सरकार आई तो हम मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाएंगे। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा-लाउडस्पीकर विवाद को लेकर राजनीतिक उथल-पुथल जारी है।

टॅग्स :राज ठाकरेउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज