लाइव न्यूज़ :

MLC Elections 2022: बिहार, यूपी और महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव, भाजपा ने 16 प्रत्याशियों की घोषणा की, पंकजा मुंडे और अपर्णा यादव को टिकट नहीं, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 8, 2022 14:58 IST

MLC Elections 2022: सपा के संरक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को टिकट नहीं दिया गया। महाराष्ट्र में भाजपा ने पंकजा मुंडे को झटका दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंकजा को विधान परिषद प्रत्याशी नहीं बनाया गया। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सात मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया है।उत्तर प्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में पांच और बिहार में दो उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। 

MLC Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को घोषणा कर दी। बीजेपी ने 16 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई। इसके साथ ही टिकट दावेदार कई नेताओं को झटका लगा है।

सपा के संरक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को टिकट नहीं दिया गया। महाराष्ट्र में भाजपा ने पंकजा मुंडे को झटका दिया है। पंकजा को विधान परिषद प्रत्याशी नहीं बनाया गया। पंकजा राज्यसभा प्रत्याशी की उम्मीद की थी। पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे का नाम सूची में नहीं है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सात मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया

इससे पहले, इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी 20 जून को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को उम्मीदवार बना सकती है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सात मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में पांच और बिहार में दो उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों में मौर्य के अलावा चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जे पी एस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारीलाल दोहरे, और मुकेश शर्मा के नाम शामिल हैं। मौर्य के साथ ही सिंह, दायलु, राठौर, कश्यप, सैनी और अंसारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्यकाल छह जुलाई को समाप्त

मौर्य और सिंह का विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्यकाल छह जुलाई को समाप्त हो रहा है जबकि शेष फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में दोहरे और शर्मा के नाम चौंकाने वाले हैं। दोहरे की गिनती भाजपा के दलित चेहरे के रूप में होती है।

श्रीकांत भारतीय, उमा गिरीष खापरे ओर प्रसाद मिनेश लाड शामिल

हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था और पार्टी ने उनके स्थान पर कन्नौज सदर सीट से पूर्व पुलिस अधिकारी असीम अरुण को उम्मीदवार बनाया था। वह चुनाव जीत गए थे। मुकेश शर्मा भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष हैं और उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है। महाराष्ट्र से घोषित उम्मीदवारों की सूची में विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण यशवंत दारेकर, राम शंकर शिंदे, श्रीकांत भारतीय, उमा गिरीष खापरे ओर प्रसाद मिनेश लाड शामिल हैं।

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने हरि साहनी और अनिल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव के लिए 20 जून को मतदान होगा। बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल (यूनाईटेड) ने सोमवार को अपने दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र कोटे की 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें भाजपा को नौ और समाजवादी पार्टी को चार सीटें मिलना तय माना जा रहा है।

महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय निचले सदन में भाजपा के 106 विधायक

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उसने अपने उम्मीदवारों के रूप में प्रवीण यशवंत दारेकर (वर्तमान में विधान परिषद में विपक्ष के नेता), राम शंकर शिंदे (पूर्व मंत्री), श्रीकांत भारतीय, उमा गिरीष खापरे (भाजपा की राज्य महिला शाखा के प्रमुख) और प्रसाद मिनेश लाड को चुना है।

विधान परिषद के सभापति रामराजे नाइक निंबालकर, राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, दिवाकर रावते (दोनों शिवसेना के), दारेकर, प्रसाद लाड, मराठा नेता विनायक मेटे और पूर्व मंत्री सदाभाऊ खोत सेवानिवृत्त हो रहे हैं राज्य विधानसभा के सदस्य इन चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल गठित करते हैं। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय निचले सदन में भाजपा के 106 विधायक है और पार्टी के पास ऊपरी सदन में अपने चार उम्मीदवारों की आसान जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :BJPउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथदेवेंद्र फड़नवीसबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल