लाइव न्यूज़ :

एमपी में चुनाव जीते विधायको ने सांसदी छोड़ी, सांसद से विधायक बने चेहरे नया ठिकाना अब विधानसभा

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 6, 2023 14:37 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी ने नया प्रयोग करते हुए तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। जिन में से निवास विधानसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद गणेश सिंह को हार मिली थी। बाकी 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा के सांसद जीत दर्ज कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद से विधायक बने छह चेहरों ने सांसदी छोड़ीदो केंद्रीय मंत्री अब सिर्फ विधायकविधानसभा चुनाव नतीजों के बाद का बीजेपी का प्लान

चुनाव जीतें छह सांंसदों ने सांसदी छोड़ी

लेकिन अब दिल्ली से बड़ी खबर आई है मध्य प्रदेश में 5 सीटों पर जीतकर विधायक चुने गए 5 सांसदों ने अपने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। जबलपुर से सांसद राकेश सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया है । केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने नरसिंहपुर विधानसभा सीट पर जीतने पर पद छोड़ दिया है सीधी से सांसद रीति पाठक और गाडरवारा से सांसद राव उदयप्रताप ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिमनी विधानसभा सीट पर नरेंद्र सिंह तोमर ने भी सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है । 

सांसदों के इस्तीफा देने के बाद से अब केंद्रीय मंत्री का पद भी इनके पास नहीं रहेगा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सांसद होने के साथ मोदी सरकार में मंत्री थे। लेकिन अब सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद दोनों के पास से केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी चली गई है।

 लेकिन अब यह तय हो गया है की चुनाव जीते 5 सांसद अब विधायक बनने के बाद विधानसभा में बैठेंगे।

 लेकिन अब सवाल इस बात को लेकर की क्या विधायक के तौर पर सांसदी छोड़ने वाले छह चेहरे विधानसभा के सदस्य रहेंगे या फिर इनमें से कोई चेहरा मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री को और मंत्री का होगा। इसको लेकर अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। लेकिन जिस प्रयोग के साथ भाजपा विधानसभा चुनाव में उतरी थी उसके सफल होने के बाद यह एक  बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। 

आगे क्या होगा 

5 सांसदों के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद वहां उपचुनाव होना अभी नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि 2024 की शुरुआत में लोकसभा का चुनाव होना है ऐसे में खाली हुई सीटों पर पार्टी किसी नए चेहरे के साथ चुनाव मैदान में जा सकती है। मतलब साफ है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ ही 5 संसदीय सीटों पर भी चुनाव होंगे उससे पहले चुनाव होना मुमकिन नजर नहीं आता है।

टॅग्स :भारतलोकसभा संसद बिलBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी