लाइव न्यूज़ :

पंजाब के सभी मंत्री और विधायक अपना इनकम टैक्स खुद करें अदा- कैप्टन अमरिंदर सिंह

By स्वाति सिंह | Updated: February 6, 2018 12:20 IST

वित्तीय संकट को मद्देनज़र रखते हुए मुख्यमंत्री ने ऐसा करने की सलाह दी है।  

Open in App

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार (5 जनवरी ) को पंजाब के सभी विधायकों और मंत्रियों से अपने-अपने आयकरों का भुगतान स्वयं करने की अपील की है। वित्तीय संकट के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने ऐसा करने की सलाह दी है। कैप्टन पहले ही सभी विधायकों, मंत्रियों और बड़े किसानों से बिजली सब्सिडी सरेंडर करने की अपील पहले ही कर चुके हैं।

पंजाब में वित्तीय संकट को सुधारने के लिए कैप्टन ने अपनी अगुवाई में बने मंत्रिमंडल की उप-कमेटी मीटिंग में कहा, 'पंजाब देश का एकलौता राज्य है, जिसने सभी मंत्रियों और विधायकों के इनकम टैक्स के भुगतान करने की व्यवस्था अपनाई है। इस व्यवस्था के चलते पंजाब सरकार को वार्षिक 11.08 करोड़ रुपये का टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। वित्तीय प्रबंधन पर मंत्रीमंडल की उप-कमेटी द्वारा की गई बैठक जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने के बाद इस बात का खुलासा हुआ।' 

सरकार के मुताबिक, 11.08 रुपये में से 10.72 करोड़ रुपये विधायकों के इनकम टैक्स भुगतान पर खर्च होते हैं और बाकी राशि मंत्रियों के इनकम टैक्स पर खर्च होती है। अगर इस प्रस्ताव को व्यवस्था को बनाए रखेंगे तो इससे इस पूरी राशि की बचत हो सकती है।  इसके कारण सरकार बची राशि से राज्य के विभिन्न विकास कार्यों व ऐसी कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च कर सकती है। 

इससे पहले 3 मार्च, 2004 में विधायकों का इनकम टैक्स देने बिल भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में ही आया था। इसके बाद एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने इस फैसले हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने यह याचिका रद कर दी थी।

टॅग्स :कैप्टन अमरिंदर सिंहपंजाब समाचारआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारसावधान! बिना पैन कार्ड के अधूरे रह जाएंगे ये 7 वित्तीय काम, आज ही चेक करें लिस्ट

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबारIncome Tax on Pension: क्या रिटायर्ड कर्मचारियों को भी देना होगा टैक्स? जानें जरूरी नियम

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल